- भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा का दिलाया एहसास
कानपुर देहात। आगामी ईद पर्व को देखते हुए राजपुर पुलिस सतर्क हो गई है। सोमवार देर रात पुलिस बल ने कस्बे के मुगल मार्ग, सराफा बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त किया। इस दौरान दुकानदारों और आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देश पर राजपुर पुलिस ने यह अभियान चलाया। पुलिस बल ने देर रात तक गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि ईद के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों को निडर होकर व्यापार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभव तरीके से व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनमानस के साथ खड़ी है और सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है। इस गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।















