फतेहपुर। जिले की पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी जैसे ही फतेहपुर के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई लोगों में खुशी के लहर दौड़ गई और तमाम लोगों ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को मोबाइल से बधाई देना शुरू कर दिया। हम आपको बता दें की भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वही केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।















