फतेहपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड हिन्दी माध्यम में आज सप्त शक्ति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की संचालिका मीनू ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया। मुख्य अतिथि के रूप में भी डीएवी किड्स केयर हायर सेकेंडरी स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर गीतांजलि सिंह उपस्थित रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति को और अधिक बलवान करने का आवाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मिता सिंह (रोटी संचालिका) ने की। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य वक्ता रामकांती ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अगले क्रम में वक्ता किरण सिंह ने एक कविता के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को दर्शाया। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका नीतू अग्रहरि ने सभी का आभार व्यक्त करके संकल्प कराया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 अभिभाविकाएं उपस्थित रही और चंचल, शीलू, अर्चना, शशि, एवं ज्योति आदि उपस्थित रही और कार्यक्रम को सफल बनाया।















