फतेहपुर। सरदार सेना के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह सोनकर एवं सत्येंद्र पटेल उर्फ प्रखर के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें इन लोगों ने मांग किया की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बीते दिनों 5000 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के विलय किए जाने का आदेश पारित किया गया जो क्रियान्वयन में है इसके फल स्वरुप मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, फतेहपुर, रायबरेली सहित समस्त प्रभावित जनपदों में 50ः से ज्यादा बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। अपने गांव से कई किलोमीटर दूर छोटे-छोटे नन्हे बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है। इसके कारण उत्तर प्रदेश की अधिकांश आबादी शिक्षा से वंचित हो रही है और आरटीआई का खुला उल्लंघन है। यह एक गहरी साजिश के तहत शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से समाज विशेष को वंचित किया जा रहा है इसके साथी ही सांसद कंगना रनौत के बयान की भी इन लोगों ने निंदा किया। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में रमेश पटेल, ज्ञानेंद्र, गोविंद सिंह, रामलाल पटेल, धर्मेंद्र सिंह पटेल, पियूष प्रताप सिंह, विवेक कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















