• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, December 24, 2025
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

कोर्रा सादात में इमाम सज्जाद के ताबूत में सारी रात हुई शब्बेदारी

News-Desk by News-Desk
July 24, 2025
in फतेहपुर
0
कोर्रा सादात में इमाम सज्जाद के ताबूत में सारी रात हुई शब्बेदारी

READ ALSO

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 

रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस

-लब्बैक या हुसैन की सदाओं के साथ होता रहा मातम
फ़तेहपुर।  थाना थरियांव क्षेत्र के अंतर्गत चक कोर्रा सादात में कई वर्षों से होता आ रहा इमाम ज़ैनुल आब्दीन उर्फ सज्जाद (अ०स०) की याद में ये प्रोग्राम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार की रात बड़े अकीदत के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म के रसूल अल्लाह के नवासे इमाम हुसैन (अ०स०) के पुत्र ज़ैनुल आब्दीन (अ०स०) का ग़म इस साल भी शब्बेदारी करते हुए और मातम तथा नौहा ख्वानी करते हुए सच्चे दिल से उनको मानने वालों द्वारा मनाया गया। करबला की शहादत पर कोर्रा सादात में इमाम हुसैन के साहबजादे जो जंग के समय बीमार थे और लुटा काफिले के साथ यजिदियों ने हुसैनी लश्कर की औरतों और बच्चियों के साथ बीमार आबिद को बेड़ियों में जकड़कर यजीद के पास ले गए उसके बाद उनको मदीना भेजा गए। इस शब्बेदारी में बीमार ए आबिद के साथ ही दीगर कर्बला के शहीदों का ताबूत भी सभी को ज़ियारत कराई गयी। इस दौरान मौलाना मनाज़िर अख़्तर साहब ने तक़रीर की। उन्होंने अपनी तक़रीर में वाक़ेयाते कर्बला को बयान किया और कर्बला में यज़ीद द्वारा अहलेबैत पर ढाये गए ज़ुल्म पर रौशनी डाली। अंत में अपने गांव व मुल्क में आपसी एकता, अमन – चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी गई। मजलिस के बाद बाँदा से अंजुमन अब्बासिया, फ़तेहपुर से अंजुमन जाफ़रिया, करारी कौशाम्बी से अंजुमन सदक़ा ए ज़हरा और कोर्रा सादात की अंजुमन हसनुल हुसैनी और अहले सुन्नत के मशहूर नौहा ख़्वान उस्मान अली बड़ा गांव कौशाम्बी ने सीना ज़नी कर अपने – अपने कलाम पेश कर रसूल अल्लाह के नवासे को पुरसा पेश कर खिराजे अक़ीदत पेश की। तमाम बाहर से आये हुए अक़ीदतमंदो ने रात भर जाग कर पढ़ने वालों का हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम के समापन तक कमेटी के सदस्यों काज़िम हुसैन, फ़रहान, सैफ़ ख़ान, हसन अब्बास, हुसैन ख़ान, ताहा, अली अब्बास व अरीब ने आने वाले मेहमानो की खि़दमत में कोई कसर नहीं छोड़ी। रात भर सभी के लिए पानी और कॉफी की सबीले व लंगर वगैरह होता रहा। इस दौरान साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शहंशाह आब्दी ने भी बढ ़चढकर हिस्सा लिया और ग़मे हुसैन व ग़मे इमाम ज़ैनुल आब्दीन के साक्षी बने। इस मौके पर ज़िला प्रधान संघ के अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू, कोर्रा सादात के प्रधान तब्बू सय्यद, बहेरा सादात के पूर्व प्रधान ताज आब्दी, बहरामपुर के पूर्व प्रधान मुनव्वर ख़ान ने भी शिरकत किया। इस कार्यक्रम में थाना थरियांव की पुलिस भी उपस्थित रही, पूर्ण रूप से कार्यक्रम आपसी एकता, सदभाव व श्रद्धा भावना से संपन्न हुआ, अंत में आये सभी मेहमानों एवं पुलिस प्रशासन का गांव के बड़े – बुज़ुर्गाे ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
Tags: #ImamSajjadTaboot#KorraSadat#ReligiousGathering#ShabbedariNight

Related Posts

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 
फतेहपुर

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 

December 10, 2025
रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस
फतेहपुर

रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस

December 10, 2025
डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा
फतेहपुर

डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा

December 10, 2025
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
फतेहपुर

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

December 10, 2025
मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 
फतेहपुर

मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 

December 10, 2025
विधायक ऊषा मौर्य ने बहेरा सादात में चलाया एसआईआर जागरूकता अभियान
फतेहपुर

विधायक ऊषा मौर्य ने बहेरा सादात में चलाया एसआईआर जागरूकता अभियान

December 9, 2025
Next Post
ट्रैक्टर एजेंसी में आधुनिक तकनीक से कृषि उत्पादन के बताए गए गुर

ट्रैक्टर एजेंसी में आधुनिक तकनीक से कृषि उत्पादन के बताए गए गुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

164371
Total Visitors
465
Visitors Today

Recent Posts

  • पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ  December 10, 2025
  • रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस December 10, 2025
  • डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा December 10, 2025
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)