जहानाबाद, फतेहपुर। कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला काजी टोला निवासी सपा वरिष्ठ नेता अंसारुल हक का एक सप्ताह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार चल रहा है अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचे सपा नेता अंसार उल हक को फतेहपुर लोकसभा से सांसद नरेश उत्तम पटेल अपने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी सपा नेता के आवास पहुंच स्वास्थ्य लाभ कर रहे अंसार उल हक से कुशल क्षेत्र पूछ कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया इस दौरान समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष हसीब एडवोकेट पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू वर्मा, समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता महेंद्र बहादुर का बच्चा, कमलेश वर्मा शाहिद पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थें।















