- खाली सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
हमीरपुर – रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर और खाली गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल राठ विधानसभा की सपा की पूर्व प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता को हर सुविधा के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन अब कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों से आमजन परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता पर जबरन फैसले थोपे जा रहे हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। जिला अध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र रिहुठा से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव के राजनैतिक जीवन को धूमिल करने की मंशा के साथ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक लेखों एवं AI द्वारा जनित फर्जी तस्वीर व भ्रामक खबर प्रचारित करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही कर उन्हें जनता के सामने बेनकाब करने की मांग के साथ उपजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। रामसजीवन यादव ने कहा कि मेरी राजनैतिक एवं सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए विपक्षीयो के द्वारा षड्यंत्र करके मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।मै प्रशासन से मांग करता हूँ कि मेरे खिलाफ इस षड़यंत्र में जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें।तत्पश्चात समाजवादी पार्टी महिला सभा हमीरपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के विरोध में केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।महिला सभा जिलाध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि पूरे भारत में खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है। आम जनता की रोज मर्रा की जिंदगी बढ़ती परेशानी को अनदेखा करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद है और आम जनता एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता/पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार,पुष्पेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक, चंद्रशेखर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, रामसजीवन यादव जिला पंचायत सदस्य,रामप्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी विधानसभा हमीरपुर,अनिल अहिरवार पूर्व विधायक, सुरेंद्र राजपूत जिला महासचिव, चन्द्रवर्ती वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा राठ, मनप्यारे निषाद जिला उपाध्यक्ष,माया वाल्मीकि पूर्व चेयरमैन,दानिश खान,मानसिंह यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा,युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष,बीटू यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा,गोलू यादव नगर उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव, शाकिर खान,बीरबल चौधरी, मानवेन्द्र यादव ब्लाॅक अध्यक्ष,राम स्वरूप किसान नेता, हर नारायण निषाद जिला उपाध्यक्ष, शिवनारायण आचार्य जी, राजेश विश्वकर्मा जिला सचिव, महेश यादव फौजी,गया प्रसाद अनुरागी, परसुराम प्रजापति,दीपक वर्मा, नईम खान,मेराज राइन, मो सलीम जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, लालता सिंह खंगार जिला अध्यक्ष मजदूर सभा,सुभान कुरैशी जिला सचिव,विकेश यादव,प्रियम यादव,नीलेश श्रीवास,धर्मेन्द्र यादव,पवन यादव,प्रमोद, आशू,श्याम जी,अभय प्रताप सिंह परिहार, वर्षा नामदेव, स्वेता यादव विधानसभा अध्यक्ष राठ महिला सभा,रानी कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष हमीरपुर महिला सभा,उमा,रानी,पूनम कुशवाहा सहित सैकड़ों समाजवादी साथी उपस्थित रहे।















