• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, April 5, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सपा के नवमनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव का पार्टीजनों ने किया जोरदार स्वागत

News-Desk by News-Desk
April 4, 2026
in फतेहपुर
0
सपा के नवमनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव का पार्टीजनों ने किया जोरदार स्वागत

READ ALSO

उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी

स्थापना दिवस पर साईं भक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन

– चुनौतीपूर्ण है मेरा पद, सभी छह सीटें पार्टी की झोली में डालना लक्ष्य: जगनायक
– जगनायक को पद मिलने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जगनायक सिंह यादव का शनिवार को शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। साथ ही इतनी सीटे जितवाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी आसीन कराया जाएगा। स्वागत से गदगद अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा कि उनका यह पद चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि चुनाव से ठीक दस माह पहले उन्हें ये जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी है। इसलिए अब तक जिले की दो सीटे जीतने का रिकार्ड तोड़कर सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को विधानसभा भेजकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए पार्टीजनों का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। मुख्य अतिथि की हैसियत से सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शिरकत की।
पार्टी कार्यालय में लगभग एक बजे अपरान्ह पहुंचे प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव का पहले से मौजूद जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अगुवई में बड़ी तादाद में पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारों के बीच फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात स्वागत समारोह एक बैठक में तब्दील हो गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने इस बड़ी जिम्मेदारी को चुनौती भरा पद बताया। उन्होने कहा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा उस जिम्मेदारी को मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इतना ही नहीं वह अपने गृह जनपद में पार्टी को पहले से और ज्यादा मजबूती प्रदान करने में पीछे नही हटेंगे। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, वलीउल्ला, वीरेन्द्र यादव व चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जगनायक सिंह यादव को भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में पार्टी पहले से अधिक मजबूत होकर निखरेगी। जिसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलना तय है। बैठक का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, ऊषा मौर्या के अलावा, वसीम अंसारी एडवोकेट, बीना पटेल, मोईन खान, महेन्द्र बहादुर सिंह बच्चा, कमलेश वर्मा, शफीक उद्दीन, दलजीत निषाद, विपिन यादव, जंग बहादुर मखलू, शकील अकबर, राजू कुर्मी, रामतीर्थ परमहंस, मंजुल यादव, रीता प्रजापति, अरूणेश पाण्डेय, नफीसा बानो, संगीता राज पासी, कमलेश निषाद, सुहैल अहमद हेमू, रामबाबू यादव, नरेश कोरी, आजम खान, सुशील पटेल दोषी, डा. अमित पाल, अमित मौर्या, शहंशाह, मो0 अय्यूब, अंकित यादव, राजेश यादव, बच्छराज मौर्य, सुनील वर्मा, डीजी कुशवाहा, अनिल यादव, अकील अहमद, शिव सिंह यादव, आसिफ मसूद एडवोकेट, सुरिज पाल, करूण यादव, वासुदेव पासी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

Tags: #JagnayakSinghYadav#PartyWorkers#PoliticalNews#SamajwadiParty#UPPolitics#WelcomeEvent

Related Posts

उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी
फतेहपुर

उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी

April 4, 2026
स्थापना दिवस पर साईं भक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन
फतेहपुर

स्थापना दिवस पर साईं भक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन

April 3, 2026
करंट हादसे में मृत लाइनमैन के परिवार से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, 50 लाख मुआवज़े व नौकरी की मांग
फतेहपुर

करंट हादसे में मृत लाइनमैन के परिवार से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, 50 लाख मुआवज़े व नौकरी की मांग

April 3, 2026
मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा
फतेहपुर

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

April 1, 2026
स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

April 1, 2026
हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक
फतेहपुर

हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

April 1, 2026
Next Post
SPDM वर्ल्ड स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह

SPDM वर्ल्ड स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

247068
Total Visitors
108
Visitors Today

Recent Posts

  • पुलिस का बड़ा अभियान: ‘मिशन शक्ति’ के जरिए महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के मंत्र April 4, 2026
  • SPDM वर्ल्ड स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह April 4, 2026
  • सपा के नवमनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव का पार्टीजनों ने किया जोरदार स्वागत April 4, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)