– सोलर हाउस का फीता काटकर शुभारंभ करते स्वामी विज्ञानानंद।
फतेहपुर। प्रधानमंत्री सौर्य योजना के अंतर्गत किशोर सोलर हाउस का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। उपस्थित अतिथियों में आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रंजन गुप्ता ने योजना की सराहना करते हुए इसे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में संस्थान के संचालक रामकिशोर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सौर्य योजना के माध्यम से आमजन को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि किशोर सोलर हाउस गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करते हुए क्षेत्र के लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रमुख दीपक सेठ, विजय गुप्ता, विमल मिश्रा, आशीष गुप्ता, प्रमोद मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, मोहित मोदनवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं आभार ज्ञापन के साथ हुआ।















