फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान नहर कॉलोनी पहुंचे और वहां से जुलूस के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिलने की बात कही। इस दौरान जिला अधिकारी के न मिलने पर यह लोग कलेक्ट्रेट गेट में धरने पर बैठ गए। कहा जब तक जिलाधिकारी से दो टूक वार्ता नहीं हो जाएगी। तब तक यह लोग जाने वाले नहीं है।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। वही मीडिया से रूबरू होते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा की किसान लगातार परेशान घूम रहा है जहानपुर में 15 दिन से धरना चल रहा है लेकिन कोई भी अधिकारी के कान में जूं नहीं रेंग रही। किसानों के सभी प्रकार के धान खरीद कराई जाए। अखरी ट्रिपल मर्डर केस में गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद संपत्ति कुर्क कराई जाए। मुकदमा फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए तथा घोषणा के अनुसार मुआवजा दिलाया जाए। इसके साथी बिंदकी तहसील में तैनात उप जिला अधिकारी पर आरोप लगाया कि समस्याओं पर गंभीर नहीं है उन्हें तत्काल हटाया जाय। इस अवसर पर अशोक उत्तम, रामसहाय पटेल, देवनारायण पटेल, रेहाना परवीन, मुन्ना शेख, विवेक सिंह, अनिल पटेल, एखलाक अहमद, दिनेश शुक्ला, धनंजय सिंह, कप्तान सिंह, भानु प्रताप सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















