• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, March 3, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

प्रसवोत्तर केंद्र की बदहाली, ज़मीन पर बैठने को मजबूर तीमारदार

News-Desk by News-Desk
June 25, 2025
in फतेहपुर
0
प्रसवोत्तर केंद्र की बदहाली, ज़मीन पर बैठने को मजबूर तीमारदार

असोथर, फतेहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में मौजूद प्रसवोत्तर केंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं की देखभाल में जुटे तीमारदारों के लिए न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है, और न ही कोई साफ-सुथरा वातावरण। वार्ड के बाहर रखी गई प्लास्टिक और लोहे की कुर्सियाँ या तो पूरी तरह टूट चुकी हैं या इस्तेमाल के लायक नहीं बची हैं। परिणामस्वरूप, बरसात की काली रात हो या तपती दोपहर तीमारदारों को मजबूरन जमीन पर ही बैठना पड़ता है। इससे न सिर्फ असुविधा होती है बल्कि बरसात के मौसम में जहरीले कीड़ों के काटने का भी बड़ा खतरा बना रहता है। एक स्थानीय तीमारदार ने बताया कि हम यहाँ रातभर मरीज के साथ बैठे रहते हैं, लेकिन बैठने को कोई कुर्सी तक नहीं है। ज़मीन पर बैठो तो गीली होती है या कीड़े चलते रहते हैं। कोई अधिकारी कभी देखने नहीं आता। स्वास्थ्य केंद्र की ऐसी बदहाल स्थिति स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। महिलाओं की सुरक्षा और तीमारदारों की बुनियादी ज़रूरतों की अनदेखी कहीं ना कहीं व्यवस्थाओं की लापरवाही को दर्शाती है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि पीएचसी में कुर्सियां, शेड और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं ताकि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को थोड़ी राहत मिल सके। नगर पंचायत के रविदेव सिंह, सोनू गौतम, दुर्गेश मौर्य, अंकित मौर्य, नीरज मौर्य ने बताया कि प्रसव केंद्र में महिलाओं को भर्ती करने के बाद साथ में रहने वाले तीमारदारों के बैठने की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। कुर्सियां और बेंच टूटे हैं, बारिश के दिनों में छाया की भी व्यवस्था नहीं है। प्रतिदिन तीन से चार प्रसव कराने होते हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नीरज गुप्ता का कहना है कि बेंच टूटने की जानकारी नहीं है। शीघ्र ही जिले से बेंच फर्नीचर की मांग की जाएगी।

READ ALSO

मृतक बीएलओ के परिवार से मिला गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

कैंडल मार्च निकाल खामेनेई की शहादत पर जताया शोक

Tags: #BrokenHealthSystem#NeglectedMothers#ShameOnSystem

Related Posts

मृतक बीएलओ के परिवार से मिला गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक
फतेहपुर

मृतक बीएलओ के परिवार से मिला गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

March 2, 2026
कैंडल मार्च निकाल खामेनेई की शहादत पर जताया शोक
फतेहपुर

कैंडल मार्च निकाल खामेनेई की शहादत पर जताया शोक

March 2, 2026
जेल में बंदियों को पहुंचाया अबीर गुलाल व गुझिया
फतेहपुर

जेल में बंदियों को पहुंचाया अबीर गुलाल व गुझिया

March 2, 2026
एआरपी प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को दी होली बधाई
फतेहपुर

एआरपी प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को दी होली बधाई

March 2, 2026
मृतक बीएलओ के घर पहुंचा प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
फतेहपुर

मृतक बीएलओ के घर पहुंचा प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

March 2, 2026
फागुन गीतों के बीच जिले भर में हुआ होलिका दहन
फतेहपुर

फागुन गीतों के बीच जिले भर में हुआ होलिका दहन

March 2, 2026
Next Post
चोरों के आतंक से पुलिस पर उठे सवाल, पीड़ित परेशान

चोरों के आतंक से पुलिस पर उठे सवाल, पीड़ित परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

211431
Total Visitors
44
Visitors Today

Recent Posts

  • मृतक बीएलओ के परिवार से मिला गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक March 2, 2026
  • कैंडल मार्च निकाल खामेनेई की शहादत पर जताया शोक March 2, 2026
  • जेल में बंदियों को पहुंचाया अबीर गुलाल व गुझिया March 2, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)