• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, March 10, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

इजूरा मोड़ से संकठन घाट तक जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने जताई चिंता

News-Desk by News-Desk
March 9, 2026
in फतेहपुर
0
इजूरा मोड़ से संकठन घाट तक जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने जताई चिंता

– सुल्तानपुर घोष के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई, सांसद से मिलने की तैयारी

फतेहपुर। इजूरा मोड़ से संकठन घाट तक जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से संकठन घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी होती है। इस विषय में स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश या कीचड़ के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों में भी लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ती है। इस सड़क से आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है, इसलिए लंबे समय से इसके निर्माण की मांग उठती रही है। साथ ही बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक ऊषा मौर्य इस सड़क के मुद्दे को विधानसभा से लेकर जिला स्तरीय बैठकों में कई बार उठा चुकी हैं। इसके अलावा सड़क निर्माण के लिए विभागीय मंत्री, संबंधित विभाग और संबंधित अधिकारियों को भी कई बार पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इसी विषय को लेकर ग्राम सभा सुल्तानपुर घोष के निवासियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने बैठक कर चिंता व्यक्त की और समस्या के समाधान के लिए चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही सांसद नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी जाएगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता मोहम्मद शहजादे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भावी प्रधान प्रत्याशी मोहम्मद ज़फ़र, पूर्व प्रधान गंगा प्रसाद पाल, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जैनुल आब्दीन उर्फ मुन्ना मीर, पत्रकार शीबू खान, भावी प्रधान प्रत्याशी जुनेद हक़, सपा नेता कमलेश मौर्या सहित कई लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग की। इस चिंतन बैठक में पिंटू शुक्ला, मोहम्मद शहरोज, शहाबुद्दीन अंसारी, नईमुद्दीन (अहमदपुर), राजदीप पाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

READ ALSO

विद्यालय व घर में स्वच्छता रखना बेहद जरूरी: डा. अनुराग

डीएम से मिली व्यापार मंडल की शहर कमेटी

Tags: #BadRoadCondition#BrokenRoad#PublicConcern#RoadProblem#RoadSafety#RuralIssues

Related Posts

विद्यालय व घर में स्वच्छता रखना बेहद जरूरी: डा. अनुराग
फतेहपुर

विद्यालय व घर में स्वच्छता रखना बेहद जरूरी: डा. अनुराग

March 9, 2026
डीएम से मिली व्यापार मंडल की शहर कमेटी
फतेहपुर

डीएम से मिली व्यापार मंडल की शहर कमेटी

March 9, 2026
पोषण हेतु लाभकारी है गेहूं की डीबी डब्ल्यू 371
फतेहपुर

पोषण हेतु लाभकारी है गेहूं की डीबी डब्ल्यू 371

March 9, 2026
भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर देवेन्द्र का हुआ स्वागत
फतेहपुर

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर देवेन्द्र का हुआ स्वागत

March 8, 2026
रामलीला मैदान ज्वालागंज में श्रीराम कथा का शंखनाद
फतेहपुर

रामलीला मैदान ज्वालागंज में श्रीराम कथा का शंखनाद

March 8, 2026
होली के रंग में सराबोर हुआ ठेकेदार संघ
फतेहपुर

होली के रंग में सराबोर हुआ ठेकेदार संघ

March 8, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

216467
Total Visitors
281
Visitors Today

Recent Posts

  • इजूरा मोड़ से संकठन घाट तक जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने जताई चिंता March 9, 2026
  • ईद करीब बाजारों में बढ़ी रौनक March 9, 2026
  • राजपुर में रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन March 9, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)