• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 4, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

News-Desk by News-Desk
January 9, 2026
in फतेहपुर
0
पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

READ ALSO

मांगों को लेकर सिविल अधिवक्ता मंच ने किया प्रदर्शन

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला जीवन रक्षक सम्मान

पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका का धूमधाम से मनाया जन्मदिन
– सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में फातिमा शेख का रहा अतुलनीय योगदान: तरन्नुम
– दलित महिलाओं के उत्थान हेतु किए फातिमा ने किए अथक प्रयास: आसिफ
फोटो परिचय- (1) बुद्धा पार्क के निकट पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका का जन्मदिन मनाते अधिवक्ता व अन्य।
फतेहपुर। देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका ज्ञानज्योति फातिमा शेख की जयंती का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बुद्ध पार्क के निकट मनाया गया। बार एशोसियेशन के अध्यक्ष गया प्रकाश दुबे, बाल कल्याण समिति की सदस्य तरन्नुम व महिला थाने से सब इंस्पेक्टर आशा पांडेण्य, सामाजिक कार्यकर्ता मालती देवी, वरिष्ठ अधिवक्ता रूही एडवोकेट ने सामूहिक रूप से केक काटा। सदस्य तरन्नुम ने कहा कि फातिमा शेख ने महिलाओं के लिए जो स्कूल खोला वो महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अतुलनीय योगदान दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि फातिमा शेख ने महिलाओं के बीच शिक्षा की जो ज्योति जलाई वो आज निरन्तर जल रही है। शिक्षा की वजह से आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना व देश का नाम रोशन कर रही हैं। आयोजक मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने बताया कि 1848 में लड़कियों, विशेष रूप से दलित और मुस्लिम समुदाय की लड़कियों को शिक्षित करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ दलित महिलाओं के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जब उन्हें घर से निकाला गया। तब फातिमा शेख के भाई उस्मान शेख ने फुले दंपति को सहारा दिया। स्कूल में अध्यापकों की अनुपलब्धता के समय फातिमा शेख ने लड़कियों को पढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। फातिमा शेख को दलित-मुस्लिम एकता के एक प्रमुख ध्वजवाहक के रूप में स्मरण किया जाता है। इस मौके पर बार एशोसिएशन के महामंत्री जितेन्द्र सिंह, वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट, श्रवण कुमार गौड़ एडवोकेट, वीर सिंह एडवोकेट, अनुज दिक्षित एडवोकेट, अजलाल फारुकी एडवोकेट, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद कासिम, पूर्व महामंत्री बार एशोसिएशन बचानी लाल, पूर्व महामंत्री आशीष गौण, चंद्र पाल मौर्य एडवोकेट, ममनून एडवोकेट, अत्तहियात एडवोकेट, शकील एडवोकेट, सुरेन्द्र गौतम एडवोकेट, बौद्ध प्रिय गौतम एडवोकेट, मोहम्मद गुलफाम खान एडवोकेट, रुखसार एडवोकेट, अलफिशा एडवोकेट, दिव्या एडवोकेट, दानिशी एडवोकेट, यासीन एडवोकेट, मोहम्मद यासीन एडवोकेट, मिर्जा असद बेग एडवोकेट, शिव प्रसाद, बृजेश सोनी, गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, दिलशाद अहमद, धीरज कुमार बाल्मीकि, शुऐब अहमद अरबी, इरशाद हुसैन, प्रकाश अंबेडकर, नरेश पासी मौजूद रहे।

Tags: #BirthdayCelebration#EducationForAll#FirstMuslimWomanTeacher#InspiringWomen#PrideMoment

Related Posts

मांगों को लेकर सिविल अधिवक्ता मंच ने किया प्रदर्शन
फतेहपुर

मांगों को लेकर सिविल अधिवक्ता मंच ने किया प्रदर्शन

February 2, 2026
सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला जीवन रक्षक सम्मान
फतेहपुर

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला जीवन रक्षक सम्मान

February 2, 2026
कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
फतेहपुर

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

February 2, 2026
गैंगेस्टर मुल्जिम को पकड़ने आई कानपुर पुलिस से हाथापाई
फतेहपुर

गैंगेस्टर मुल्जिम को पकड़ने आई कानपुर पुलिस से हाथापाई

February 2, 2026
सेंट जेवियर्स की डॉ. प्रियंका को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड
फतेहपुर

सेंट जेवियर्स की डॉ. प्रियंका को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

February 2, 2026
मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दबंग ने जीता फाइनल मुकाबला
फतेहपुर

मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दबंग ने जीता फाइनल मुकाबला

February 2, 2026
Next Post
खखरेरू नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप

खखरेरू नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

191318
Total Visitors
592
Visitors Today

Recent Posts

  • मांगों को लेकर सिविल अधिवक्ता मंच ने किया प्रदर्शन February 2, 2026
  • सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला जीवन रक्षक सम्मान February 2, 2026
  • कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ February 2, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)