• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, March 3, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

News-Desk by News-Desk
December 30, 2025
in फतेहपुर
0
पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

READ ALSO

मृतक बीएलओ के परिवार से मिला गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

कैंडल मार्च निकाल खामेनेई की शहादत पर जताया शोक

– मासूम बच्चियांे का भविष्य दांव पर
–  जाफरगंज थाने के बाहर खड़ा पीड़ित परिवार।
बिंदकी, फतेहपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मिशन को कुछ दहेजलोभी इस कदर कानून का उल्लंघन ही नहीं कर रहे बल्कि अबला की जिंदगी के साथ-साथ दो मासूम जिंदगियों को भी दर-बदर की ठोकरे खाने के लिए घर से बाहर निकालने के साथ ही तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया। जिसको लेकर पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर तीन तलाक देने वाले पति व उनके सहयोगियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट कर असमत लूटने का असफल प्रयास करने वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर न्याय करने की गुहार लगाई है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी रियाजउद्दीन की पुत्री जुलेखा ने थानाध्यक्ष को दिये गये शिकायती पत्र में तलाकनामे का पत्र व रजिस्टर्ड डाक से भेजे गये लिफाफे की छाया प्रति प्रेषित करते हुए कहा कि उसकी शादी 2020 में गांव के ही मो. तौकीर पुत्र अब्दुल रऊफ के साथ हुई थी और हैसियत के मुताबिक दहेज व बाइक के लिए नगदी, रूपया भी दिया था। शादी के बाद लगातार हुई दो बच्चियों में अफसरी खातून व अफशा पैदा हुई। पुत्र न होने की दशा में पति सहित ससुरालीजन आये दिन मानसिक उत्पीड़न करते हुये गैर गर्द से अवैध सम्बन्ध बनाकर पुत्र पैदा करने के लिये मजबूर करने के विरोध पर ससुरालीजनों द्वारा मारपीट कर तरह तरह की यातनायें देते रहे। पीड़िता ने पत्र में दर्शाया है कि पति व ससुरालीजनों की सहमति से जेठ जावेद अश्लील हरकतें कर शर्मशार करने की शिकायत के बावजूद पति और ससुरालीजन जेठ का ही साथ देते रहे और पुत्र पाने की लालसा में वह हर नाजायज काम करने की सलाह देते रहे जो एक महिला के लिए शर्मनाक साबित होती है। जिस पर पीड़िता ने विगत 02 दिसंबर को पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी के विरूद्ध संबंधित धाराओं का पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दिखाई तत्परता के चलते पति द्वारा भेजे गये रजिस्टर्ड तलाकनामे की प्रति पाने पर पीड़िता जुलेखा के होश उड़ गये। 28 दिसम्बर की रात्रि लगभग 8ः30 बजे घर के बाहर अपने माता पिता व रिश्तेदारी के साथ बैठकर आग तापते हुए रो रही थी। पीड़िता जुलेखा ने बताया कि उसी दौरान पति मो. तौकीर वहीं से निकला और शर्मनाक गाली देते हुये कहा कि तुझे तलाक दे दिया और लिखित रूप से भेज दिया। जिसका विरोध करने पर उसके भाई जावेद, पिता अब्दुल रउफ, सगे चाचा फारूक, जेठानी मोमना व पति मो. तौकीर मारने के लिये दौड़े तो जुलेखा घर के अंदर जान बचाने के लिये घुस गयी। दबंगों ने घर में घुसकर उसे लात, घूसों से मारापीटा और जेठ ने बाल पकड़कर उसे कमरे में घसीटकर ले जाकर अश्लील हरकत का प्रयास किया। तभी पुत्री के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को देख माता पिता व रिश्तेदारों ने बचाया और शोर मचाया तो उपरोक्त पति व दबंग ससुरालीजन जान माल की धमकी देते हुये वहां से चले गये। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।

Related Posts

मृतक बीएलओ के परिवार से मिला गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक
फतेहपुर

मृतक बीएलओ के परिवार से मिला गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

March 2, 2026
कैंडल मार्च निकाल खामेनेई की शहादत पर जताया शोक
फतेहपुर

कैंडल मार्च निकाल खामेनेई की शहादत पर जताया शोक

March 2, 2026
जेल में बंदियों को पहुंचाया अबीर गुलाल व गुझिया
फतेहपुर

जेल में बंदियों को पहुंचाया अबीर गुलाल व गुझिया

March 2, 2026
एआरपी प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को दी होली बधाई
फतेहपुर

एआरपी प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को दी होली बधाई

March 2, 2026
मृतक बीएलओ के घर पहुंचा प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
फतेहपुर

मृतक बीएलओ के घर पहुंचा प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

March 2, 2026
फागुन गीतों के बीच जिले भर में हुआ होलिका दहन
फतेहपुर

फागुन गीतों के बीच जिले भर में हुआ होलिका दहन

March 2, 2026
Next Post
भोजन जन सेवा समिति ने निराश्रितों को बांटे कंबल

भोजन जन सेवा समिति ने निराश्रितों को बांटे कंबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

211488
Total Visitors
101
Visitors Today

Recent Posts

  • मृतक बीएलओ के परिवार से मिला गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक March 2, 2026
  • कैंडल मार्च निकाल खामेनेई की शहादत पर जताया शोक March 2, 2026
  • जेल में बंदियों को पहुंचाया अबीर गुलाल व गुझिया March 2, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)