वाराणसी । वैश्य समाज की पार्टी अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न मे राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों एवं कई प्रदेशो के प्रतिनिधि शामिल हुए एवं राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक मे उपस्थित सभी प्रतिनिधियों व सदस्यों ने पार्टी को मजबूत करने पर एक स्वर मे बल दिया ! बैठक मे उत्तर प्रदेश मे 2027 के विधानसभा चुनाव मे अधिक से अधिक प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने पर बल दिया गया! उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा चुनाव मे जल्द से जल्द प्रत्याशी चयन कर उसकी घोषणा यथाशीघ्र करने पर आपस मे सहमति बनी ! इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश मे वैश्य बाहुल्य क्षेत्रो को चिन्हित कर पार्टी उस विधानसभा पर फ़ोकस करेगी । इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के बीच इस निर्णय पर आम सहमति बनी कि विधानसभा वार मजबूती से फोकस करते हुए वहां पर संगठन को विशेष रूप से ताकत प्रदान की जाएगी।पार्टी को जमीनी स्तर पर उतारने व अन्य पुराने पदाधिकारयो को जो निष्क्रिय है उन्हें बदल कर एक नया सशक्त प्रदेश व राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए ! इसके साथ ही जिलों की टीम को भी परिवर्तन करने व हर जिलों मे जमीनी कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया गया ! बैठक मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा, उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के विचारों को सुनने के तत्तपश्चात एवं संगठन को पुनः गतिशील बनाने हेतु एवं 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपने राष्ट्रीय टीम के साथ साथ (पूरा मोर्चा व प्रकोष्ठ सहित) प्रदेश व जिलों तक की कमेटियों को भंग करने की घोषणा की ! उपस्थित सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पार्टी का एक सशक्त राष्ट्रीय टीम से लेकर जिले तक की सभी कमेटियों का गठन किया जायेगा !
राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक का शुभारम्भ सर्वप्रथम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर व जी ने दीप प्रज्वलित कर किया !
बैठक मे मुख्य रूप से चन्द्रभूषण गुप्ता “बबलू”, दिलीप अग्रहरी, दिनेश गुप्ता, किरण मौर्या, मदन गुप्ता, भानु प्रताप सेठ, एडवोकेट माया रानी अग्रहरी, मुन्नी चौरसिया, शैलेन्द्र गुप्ता, उमाशंकार कसौधन, राजेश अग्रवाल, श्रवण जायसवाल, विजयेता अग्रहरी, सुशील गुप्ता, रेनू गुप्ता, सुनीता गुप्ता सहित आदि लोगो ने भाग लिया!















