फतेहपुर। मलवा थाना अन्तर्गत अधिवक्ता आदित्य शर्मा के मामले को लेकर लेकर क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एशोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने क्षेत्राधिकारी से वार्ता किया जिसमें अधिवक्ता आदित्य शर्मा का बयान भी अंकित कराया गया क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा शीघ्र ही निष्पक्ष जांच कराने का विश्वास जिला अधिवक्ता संघ को दिया। इस दौरान इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी अरुण चतुर्वेदी के निलंबन की भी मांग की गई। इस दौरान मुख्य रूप से वागीश श्रीवास्तव, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद शाहिद अहमद, जांच कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता ललित मिश्रा, दिलीप शुक्ला, लक्ष्मीकांत अवस्थी, शिव मिलन तिवारी, चंद्रभान सिंह, अजीत सिंह राठौड़, एसपी सिंह, अतुल अवस्थी, विवेक दुबे, अशोक शुक्ला, अंगद सिंह, रमेश सिंह भदोरिया, फहीम खान, मोहम्मद शोएब, योगेंद्र पटेल, ऋषि राज सिंह, इसाक अहमद, सिद्धार्थ दीक्षित, अंशुमान सिंह सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।















