- 3 से 5 अप्रैल तक आर्य समाज मंदिर में होगा यज्ञ तथा भजन तथा ज्ञान उपदेश
बिंदकी : शोभा यात्रा नगर कीर्तन के साथ ही आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह वार्षिक उत्सव 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तकचलेगा। जिसमें दूर-दराज से आए विद्वानों द्वारा भजन गीत के साथ उपदेश दिए जाएंगे शोभा यात्रा नगर कीर्तन नगर के प्रमुख मार्ग में घूमा। जानकारी केअनुसार बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप कुंवरपुर रोड में दयानंद इंटर कॉलेज के सामने आर्य समाज मंदिर से गुरुवार की शाम लगभग 5:00 बजे से आर्य समाज की शोभायात्रा नगर कीर्तन निकाला गया। यह शोभा यात्रा नगर कीर्तन बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहा, तहसील रोड गांधी चौराहा, बजाजा गली फाटक बाजार, मेन बाजार, खजुहा चौराहा होते हुए मुगल रोड होकर पुनः आर्य समाज मंदिर परिसर में शोभायात्रा नगर कीर्तन समाप्त हुआ। बताया गया कि आर्य समाज का वार्षिक उत्सव आर्य समाज मंदिर परिसर बिंदकी में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चलेगा। सुबह 7:30 से सुबह 10:30 बजे तक यज्ञ भजन उपदेश होंगे। शाम 7:00 से 10:00 बजे रात तक संध्या भजन उपदेश कार्यक्रम होगा जिसमें दुर्धरा से आए विद्वानों द्वारा उपदेश दिए जाएंगे। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान श्रवण कुमार कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ ननकऊ, मंत्री इंद्रधरलाल, दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उर्फ पप्पू, डॉ महेश आर्य, प्रिया दत्त पांडे,जय ओमर, जयदेव सिंह, गप्पू गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे










