• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, December 23, 2025
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

मकबरा विवाद: डीएम-एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा

News-Desk by News-Desk
August 16, 2025
in फतेहपुर
0
मकबरा विवाद: डीएम-एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा

– जन्माष्टमी पर्व को लेकर बरती जा रही विशेष सतर्कता
– मकबरा जाने वाले सभी मार्गों पर खाकी का कड़ा पहरा
–  मकबरे के समीप सुरक्षा का जायजा लेते डीएम-एसपी।
फतेहपुर। शहर के आबूनगर रेड़इया स्थित मकबरे के उपजे विवाद पर कुछ लोगों द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना किए जाने के आहवान पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने प्रातःकाल ही सुरक्षा का जायजा लिया। ड्यूटी में मुस्तैद पुलिस कर्मियों को हिदायत दिया कि कोई भी व्यक्ति मकबरे के आस-पास नहीं आना चाहिए। मकबरा जाने वाले सभी मार्गों पर बैरीकेटिंग लगाकर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। बताते चलें कि ग्यारह अगस्त को हिंदूवादी संगठनों व भाजपाईयों ने मकबरे को ठाकुर जी विराजमान मंदिर बताते हुए जमकर उत्पात मचाया था। मकबरे की मजारों को क्षतिग्रस्त करते हुए भगवा झण्डा लगा दिया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और इस मामले में दस नामजद व डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उधर हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आहवान किया था कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। इस आहवान के बाद जिला प्रशासन और सख्त हो गया। मकबरे के जाने वाले सभी मार्गों पर लखनऊ, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपदों के करीब 2000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए। जिले के अलग-अलग जगह पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। इसके अलावा पीएसी बल भी मुस्तैद है। साथ ही स्मोक गन के साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी कर रही है। पीएसी के जवान दंगो रोधी गतिविधियों पर काबू पाने के लिए हेलमेट और लाठियों के साथ मौजूद है। किसी भी तरह की आप्रिय घटना न हो इसलिए पुलिस ने पूरे शहर में मकबरे की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेटिंग कर रखी है। पुलिस की सख्ती के बाद भाजपा की तरफ से लोगों से अपने घरों में रहकर ठाकुर जी की पूजा अर्चना की बात कही गई थी। उसी का असर है कि आज फतेहपुर में कहीं कोई भी व्यक्ति मकबरे में जाने का प्रयास नहीं कर रहा है। मकबरे के आसपास रहने वाले लोगों का ही पहचान पत्र देखकर अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा हर बेरीकेटिंग पर संबंधित लेखपाल की तैनाती भी की गई है। यानी राजस्व और पुलिस की तैनाती हर बैरिकेड पर मौजूद हैं।

ड्रोन से हो रही निगरानी
फतेहपुर। मकबरा के विवाद के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। आबूनगर रेड़इया मुहल्ले की निगरानी ड्रोन कैमरे से लगातार की जा रही है। जिससे इस स्थान पर दोबारा किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह लगातार सुरक्षा पर विशेष निगाह दौड़ाए हुए हैं। एसपी का कहना रहा कि सुरक्षा के साथ चूक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस कर्मी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दें।

READ ALSO

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 

रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस

आधार कार्ड दिखाकर ही मिल रहा प्रवेश
फतेहपुर। आबूनगर, रेड़इया व नई बस्ती के रहने वाले लोगों को आने-जाने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मी आने-जाने वाले मुहल्लेवासियों का आधार कार्ड व पहचान पत्र देख कर ही प्रवेश दे रहे हैं। जिससे सुरक्षा में कोई चूक न हो पाए।

मुस्लिम पक्ष भी लगातार कर रहा शांति की अपील
फतेहपुर। मकबरे के उपजे विवाद पर मुस्लिम पक्ष भी लगातार शहरवासियों से शांति की अपील कर रहा है। मुस्लिम समाज का प्रबुद्ध वर्ग लगातार सोशल मीडिया पर अपने-अपने संदेशों के माध्यम से लोगों का आहवान कर रहा है कि ये जिला गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां कभी भी हिंदू-मुस्लिम विवाद नहीं हुआ और आगे भी नहीं होना चाहिए। सभी वर्गों की अपील भी रंग ला रही हैं और शांतिपूर्ण माहौल के बीच चेहल्लम के साथ-साथ जन्माष्टमी का पर्व भी निपट गया।

Tags: #LawAndOrder#MausoleumDispute#OnGroundInspection#PublicSafety#SecurityMeasures

Related Posts

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 
फतेहपुर

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 

December 10, 2025
रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस
फतेहपुर

रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस

December 10, 2025
डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा
फतेहपुर

डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा

December 10, 2025
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
फतेहपुर

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

December 10, 2025
मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 
फतेहपुर

मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 

December 10, 2025
विधायक ऊषा मौर्य ने बहेरा सादात में चलाया एसआईआर जागरूकता अभियान
फतेहपुर

विधायक ऊषा मौर्य ने बहेरा सादात में चलाया एसआईआर जागरूकता अभियान

December 9, 2025
Next Post
राष्ट्र ध्वज की प्रतिकृतियों व पुष्पों से अलंकृत हुआ प्लेवे स्कूल

राष्ट्र ध्वज की प्रतिकृतियों व पुष्पों से अलंकृत हुआ प्लेवे स्कूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

163605
Total Visitors
720
Visitors Today

Recent Posts

  • पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ  December 10, 2025
  • रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस December 10, 2025
  • डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा December 10, 2025
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)