कानपुर देहात। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुक्रम में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के माननीय अध्यक्ष/माननीय जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह के निर्देशन एवं राष्ट्रीय लोक अदालत कानपुर देहात के नोडल अधिकारी/माननीय अपर जिला जज प्रथम रजत सिन्हा के मार्गदर्शन में जनपद में 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की सफलता के लिए दिनांक 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को शाम 4:30 जनपद कानपुर देहात के जिला एवं सत्र न्यायालय भवन परिसर के सभागार में जनपद के विभिन्न अधिकारियों की एक बैठक संपन्न होगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने बताया है कि उपरोक्त बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ सूचना भेजी गई है कि संबंधित विभाग के अधिकारी उपरोक्त बैठक में 14 मार्च 2026 को जनपद कानपुर देहात की कचहरी परिसर एवं समस्त तहसीलों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में की गई तैयारियों से संबंधित सूचनाओं, एवं चिन्हित वादों की सूची के साथ उपरोक्त बैठक में उपस्थित होने के लिए सूचना भेज दी गई है। एवं सभी विभागों के अधिकारियों को उपरोक्त बैठक में अनिवार्य रूप से समय से उपस्थित होने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2026 को जनपद कानपुर देहात के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों के विभिन्न वादों का दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारण किया जाएगा। उपरोक्त आयोजन की सफलता के लिए काफी तेजी से तैयारी की जा रही है एवं उपरोक्त आयोजन के संबंध में प्रचार प्रसार का काम भी काफी तेजी से शुरू कर दिया गया है एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किए जाने वाले वादों को चिन्हित करके संबंधित वादकारियों को उपरोक्त संबंध में नोटिसों के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है साथ ही माननीय जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह के निर्देशन पर 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की सफलता के लिए जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी निर्गत किए गए हैं।















