– राष्ट्रीय अध्यक्ष व् प्रदेश अध्यक्ष के प्रति जगनायक ने जताया आभार
– 27 में जिले की सभी 6 सीटें पार्टी की झोली में डालने की कोशिश करूगां – जगनायक
(वसीम अख्तर)
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जिले के कददावर नेताओं में शुमार एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जगनायक सिंह यादव को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही जिले के पार्टीजनो एवं षुभचिंतको में खुशी की लहर दौड़ गयी। उधर नवमनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने इस जिम्मेदारी को सौपने के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे जिस विश्वास के साथ पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौपी है उसपर खरा उतरने का जी जान से प्रयास करूगां। प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने अभिंनन्दन मोर्चा से बातचीत करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव से पहले मिली इस जिम्मेदारी को चुनौती मानते है और वह इस चुनौती को विधानसभा चुनाव में परिणाम के रूप में तब्दील करने की कोशिश करेगे। बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होने कहा कि फतेहपुर उनका गृह जनपद है और वह यही से जिले की सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके है। इसलिए वह विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 6 सीटों को जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगे। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश सचिव की हैसियत से पार्टी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व उन्हे जो जिम्मेदारी सौपेगा उसका निर्वहन करने को बखूबी तैयार है।















