• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, February 15, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

युवाओं ने अपने-अपने अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे

News-Desk by News-Desk
February 14, 2026
in फतेहपुर
0
युवाओं ने अपने-अपने अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे

READ ALSO

बजट में आए सभी मुद्दे जनहितकारी: विक्रम

नम आंखों के बीच इंटर के छात्रों को दी विदाई

– चौराहों पर पुलिस का रहा पहरा, नव दम्पतियों में दिखा उत्साह
– केक काटकर वैलेंटाइन डे मनाता दम्पति।
फतेहपुर। दुनिया भर में प्यार के इजहार के लिये मनाया जाने वाला दिन वैलेंटाइन-डे के रूप में प्रसिद्ध है। इस दिन कपल एक-दूसरे से अपने दिल की गहराइयों से प्यार का इजहार करते है। वेलेंटाइन-डे जितना प्यारा है उसकी शुरुआत उतनी ही दुखभरी है। बहरहाल दुनिया भर में प्यार करने वालों के लिये प्रसिद्ध हो चुके वैलेंटाइन-डे अपने आप में अनोखा त्योहार है। प्यार करने वाले इस दिन का वर्ष भर बेसब्री से इंतेजार करते है। विश्व प्रसिद्ध ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन नाम की पुस्तक के मुताबिक रोम के पादरी संत वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में मान्यता रखते थे। उनके लिए जीवन ही प्रेम था लेकिन रोम के राजा क्लॉडियस को लगता था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों ही खत्म होती हैं। इसी वजह से उसे यह नागवार लगता था यह तक कि उसके राज्य में सैनिक और अधिकारी शादी नहीं होती थी। संत वैलेंटाइन ने राजा क्लॉडियस के इस आदेश का विरोध किया और अधिकारियों और सैनिकों प्यार के लिये प्रोत्सहित किया और उनकी शादियां करवा दी। इस बात से नाराज राजा क्लॉडियस ने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 में फांसी पर चढ़वा दिया। उस दिन से हर साल इसी दिन को प्यार के दिन के तौर पर मनाया जाता है। कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन ने अपनी मौत के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को अपनी आंखे दान कीं थी। सेंट ने जेकोबस को एक पत्र भी लिखा, जिसके आखिर में उन्होंने लिखा था तुम्हारा वैलेंटाइन। तबसे हर वर्ष इस दिन को संत वेलेंटाइन डे के रूप में प्यार करने वाले मनाते चले आ रहे हैं। वैलेंटाइन-डे मनाने के लिये युवाओं में माह भर पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दिन को विशेष पर्व के रूप के मनाने के लिये युवाओं को एक दूसरे को तोहफे देने के लिये गिफ्ट शाप बड़ी संख्या में गिफ्ट का स्टॉक मंगाते है व दुकानों को विशेष रूप से सजाया जाता है जबकि होटल व रेस्तराँ युवा कपल का स्वागत करने के लिये विशेष तैयारियां व सजावट करते है। जनपद में वैलेंटाइन के अवसर पर उत्साह देखा गया। वैलेंटाइन-डे को देखते हुए नई शादीशुदा युवतियों द्वारा ब्यूटी पार्लर व इस दिन के लिये विशेष रुप से कपड़ो की खरीदारी की गयी थी। हालांकि पूर्व में बजरंग दल व अन्य संगठनों के विरोध को देखते हुए नवयुवा तो सार्वजनिक जगह पर कम ही दिखाई दिए जबकि वेलेंटाइन डे के मौके पर होने वाली हुड़दंग को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन पर शहर के सभी चौराहों पर चौकी इंचार्जों के साथ-साथ भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण किया गया।

Tags: #CelebrationMood#LoveAndFriendship#SocialMediaBuzz#Trending#ValentineVibes#YouthCelebration

Related Posts

बजट में आए सभी मुद्दे जनहितकारी: विक्रम
फतेहपुर

बजट में आए सभी मुद्दे जनहितकारी: विक्रम

February 14, 2026
नम आंखों के बीच इंटर के छात्रों को दी विदाई
फतेहपुर

नम आंखों के बीच इंटर के छात्रों को दी विदाई

February 14, 2026
त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतें थाना प्रभारी: एसपी
फतेहपुर

त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतें थाना प्रभारी: एसपी

February 14, 2026
जिला पत्रकार संघ की सदर तहसील इकाई का हुआ शपथ ग्रहण
फतेहपुर

जिला पत्रकार संघ की सदर तहसील इकाई का हुआ शपथ ग्रहण

February 14, 2026
पुलवामा शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान
फतेहपुर

पुलवामा शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान

February 14, 2026
स्वामी विज्ञानानंद ने किशोर सोलर हाउस का किया शुभारंभ
फतेहपुर

स्वामी विज्ञानानंद ने किशोर सोलर हाउस का किया शुभारंभ

February 14, 2026
Next Post
पुलवामा शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान

पुलवामा शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

198270
Total Visitors
85
Visitors Today

Recent Posts

  • बजट में आए सभी मुद्दे जनहितकारी: विक्रम February 14, 2026
  • नम आंखों के बीच इंटर के छात्रों को दी विदाई February 14, 2026
  • त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतें थाना प्रभारी: एसपी February 14, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)