-किशनपुर यमुना घाट में युवक ने लगाई थी छलांग, नहीं आया बाहर
किशनपुर, फतेहपुर। किशनपुर कस्बे अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक यमुना स्नान करते समय यमुना नदी में डूब गया। कस्बे के वार्ड नंबर 10 छिपाहटी के रहने वाले भूपेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष दोपहर 2 बजे यमुना में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश जाल डाल के डूबे युवक की तलाश शुरू की। कस्बे के ही रहने वाले रामराज सिंह के पुत्र की बीमारी के बाद शुक्रवार की रात मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर उसका यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार होना था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भूपेंद्र सिंह भी वही गया हुआ था। थोड़ी देर बाद लोग अंतिम संस्कार के बाद यमुना स्नान कर वापस होने लगे। उसी दौरान भूपेंद्र भी यमुना में नहाने के लिए यमुना नदी में कूद गया। थोड़ी देर बाद वह फिर बाहर नहीं निकला साथ में गए। लोगों ने तुरंत कूद कर खोजने की कोशिश की लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने जाल डाल के युवक की तलाश शुरू की है। खबर लिखे जाने तक करीब तीन घंटे बीतने के बाद भी युवक का पता नहीं चला। भूपेंद्र सिंह की पत्नी अंजू देवी अपने दो बेटों को ले कर खागा में पढ़ाती है। भूपेंद्र के बड़े भाई मुन्ना सिंह अपने परिवार के साथ खागा में रहते हैं। युवक के दो बच्चे हैं युवक अपनी मां सुनीता देवी के साथ किशनपुर के घर में रहता था। वहीं मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया स्थानीय गोताखोर खोज रहे है। एसडीआरएफ के लिए कप्तान साहब को पत्र लिखा गया है।















