• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, March 2, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार पर योगी का हंटर

LJ-Admin by LJ-Admin
July 22, 2023
in अन्य
0

READ ALSO

देवलान प्रधान पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार मंडल ने चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग किया

एक ओर जहां सूबे की योगी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे भ्रष्टाचारियों सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। विगत दिनों जिस तरह से यूपी के बलिया जिले में इंटरमीडिएट का इंग्लिश का पेपर लीक हुआ उसने एक बार फिर से परीक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। लेकिन इस पूरे कांड की जड़ में देखे तो यहां पर भी भ्रष्टाचार ही इसका मूल है। जिसके चलते इस जिले के डीआईओएस को इस पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया है।
बलिया पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार डीआइओएस बृजेश मिश्र अकूत संपत्ति का मालिक निकला है। प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन मंदिर के पास उसका करोड़ों रुपये कीमत का आलीशान बंगला भी है। खास बात तो यह है कि उसने यह बंगला प्रयागराज में 2007 से 2009 तक बीएसए के पद पर तैनाती के दौरान ही खरीदा था। इस तैनाती के दौरान तत्कालीन डीएम आशीष कुमार गोयल ने भ्रष्टाचार के मामले में उसके आवास पर छापा मारा था। हालांकि वहां से कैश बरामद नहीं हुआ लेकिन पूरे मामले में खूब किरकिरी हुई थी।
मूलत: बिहार के रहने वाले बृजेश मिश्र की गिनती भ्रष्ट और दागी छवि के अधिकारी के रूप में होती है। बृजेश शिक्षा विभाग में अपने सांठगांठ के लिए भी जाना जाता है। प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, हरदोई, जौनपुर में भी इसकी तैनाती रही। बृजेश का नाम वर्ष 2011 में भी सुर्खियों में आया था। जब उसकी पत्नी अन्विता की तैनाती प्रयागराज के अल्पसंख्यक विद्यालय (नूरजहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) में 21 अप्रैल 2011 को सहायक अध्यापक के पद पर हुई। इसके लिए बीएसए कार्यालय से 15 अप्रैल 2011 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया था। इस दौरान प्रयागराज के बीएसए बृजेश ही थे। उन पर आरोप लगा था कि मनमाने तरीके से उन्होंने पत्नी की नियुक्ति कराई है। हालांकि, मीडिया में जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक विद्यालय के प्रबंधक डा. अशफाक अहमद का कहना है कि यह बात सही है कि जिस समय अन्विता की नियुक्ति हुई थी, उनके पति ही बीएसए के पद पर कार्यरत थे लेकिन नियुक्ति नियम और कानून के तहत की गई है। पद का अनुमोदन लिया गया था और दो अखबारों में विज्ञप्ति भी जारी हुई थी।
कई अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से अंतिम रूप से तत्कालीन बीएसए बृजेश मिश्रा की पत्नी अन्विता ईश्वर का चयन सहायक अध्यापक के पद के लिए किया गया था। इस मामले में गाजीपुर के शिवबचन पांडेय ने बृजेश पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। शिव बचन गाजीपुर के गडार गांव के रहने वाले हैं। उनकी शिकायत पर बेसिक शिक्षा निदेशक प्रयागराज ने बीएसए से रिपोर्ट तलब की थी। इस प्रकरण में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि 15 अप्रैल 2011 को तत्कालीन बीएसए बृजेश मिश्र द्वारा अन्विता की नियुक्ति का कोई अनुमोदन नहीं प्रदान किया गया है। इसके आधार पर उन्हें क्लीनचिट मिल गई थी। हरदोई में बीएसए रहते हुए बृजेश के पास डीआइओएस का भी चार्ज था। यहां मनमाने ढंग से बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाने और शिक्षक भर्ती मामले में भी वह फंसे थे। लेकिन अपनी ऊंची पहुंच और रसूख के चलते बृजेश हमेशा ही शिक्षा विभाग में मलाईदार पदों पर रहे। बलिया में डीआइओएस पद पर तैनाती से पहले प्रयागराज में सहायक शिक्षा निदेशक पत्राचार के पद पर तैनाती थी।

Related Posts

देवलान प्रधान पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप
अन्य

देवलान प्रधान पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप

January 30, 2026
फतेहपुर अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ ने सीएम को भेजा ज्ञापन
अन्य

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार मंडल ने चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग किया

November 4, 2025
एस आर में मनाया गया वर्ल्ड स्किल डे ,छात्रों ने निकाली रैली।
अन्य

एस आर में मनाया गया वर्ल्ड स्किल डे ,छात्रों ने निकाली रैली।

February 25, 2025
एस आर ग्रुप के छात्र व छात्राओं को मिलेगा बाजारवादी नई तकनीकी में प्रशिक्षण
अन्य

एस आर ग्रुप के छात्र व छात्राओं को मिलेगा बाजारवादी नई तकनीकी में प्रशिक्षण

July 22, 2023
अन्य

Estimated cost of Central Sulawesi disaster reaches nearly $1B

May 21, 2023
अन्य

Palembang to inaugurate quake-proof bridge next month

May 20, 2023
Next Post

बिजली विभाग को भी सीएम देंगे जोर का झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

210555
Total Visitors
862
Visitors Today

Recent Posts

  • मस्जिद अबू उबैदा में तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल March 1, 2026
  • इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन। March 1, 2026
  • पत्रकार अग्निवेश मृत्यु प्रकरण में पत्रकारों ने डीएम से आर्थिक सहयोग व शस्त्र लाइसेंस की मांग, एसएसपी से निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई जोरदार आवाज March 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)