• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, August 31, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

पत्रकार अग्निवेश मृत्यु प्रकरण में पत्रकारों ने डीएम से आर्थिक सहयोग व शस्त्र लाइसेंस की मांग, एसएसपी से निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई जोरदार आवाज

News-Desk by News-Desk
March 1, 2026
in गोरखपुर
0
पत्रकार अग्निवेश मृत्यु प्रकरण में पत्रकारों ने डीएम से आर्थिक सहयोग व शस्त्र लाइसेंस की मांग, एसएसपी से निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई जोरदार आवाज

गोरखपुर

गोरखपुर। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य स्वर्गीय पत्रकार अग्निवेश सिंह की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण को लेकर पत्रकारों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग उठाई। पत्रकारों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पत्रकार अग्निवेश की मृत्यु अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विवेचना किसी अन्य थाने अथवा स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए तथा पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की पुनः समीक्षा एम्स गोरखपुर एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम से कराई जाए। साथ ही नामजद एवं संबंधित सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पत्रकारों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रकरण में शामिल आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं तथा दबाव बनाने की नीयत से मृतक अग्निवेश के परिजनों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए, जिससे पीड़ित परिवार को अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिल सके।

READ ALSO

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार; गोरखनाथ पुलिस ने भेजा जेल

*आत्मरक्षा के गुण सीखना आज की बेटियों के लिए सबसे जरूरी: काजल निषाद*

इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच स्टेट मेडिकल लीगल टीम से कराई जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मृतक पत्रकार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में पुलिस प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतेगा।
वहीं जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए शासन स्तर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव भेजने तथा नियमानुसार शस्त्र लाइसेंस दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल में इस अवसर पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष धनेश कुमार निषाद, महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री महेंद्र गौंड, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, पुस्तकालय मंत्री संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, रजनीश कुमार त्रिपाठी एवं अजीत सिंह शेषनारायण पांडे, अजीत यादव, सतीश पांडेय, वेद पाठक, अरुण तिवारी, फैयाज अहमद, सुनय पांडे, अनवर अहमद, संतोष सिंह, बैजू गुप्ता, सज्जाद अहमद, अंगद प्रजापति, प्रिंस तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, रशाद लारी, जितेंद्र यादव, सुशील कुमार, विवेक कुमार, रामशंकर यादव, सुभाष गुप्ता, अजय सोनकर, गोविंद कुशवाहा, देवकीनंद भंडारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
पत्रकारों ने स्पष्ट कहा कि पत्रकार अग्निवेश को न्याय दिलाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होने तक पत्रकार समाज का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Tags: #DMOffice#Investigation#JournalistAgnivesh#JusticeDemand#PressUnity#SSP

Related Posts

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार; गोरखनाथ पुलिस ने भेजा जेल
गोरखपुर

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार; गोरखनाथ पुलिस ने भेजा जेल

August 6, 2026
*आत्मरक्षा के गुण सीखना आज की बेटियों के लिए सबसे जरूरी: काजल निषाद*
गोरखपुर

*आत्मरक्षा के गुण सीखना आज की बेटियों के लिए सबसे जरूरी: काजल निषाद*

July 6, 2026
*रोहित वर्मा को दबोचा; दुकान से उड़ाया था 22 ग्राम सोना और कैश, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं में मुकदमा दर्ज*
गोरखपुर

*रोहित वर्मा को दबोचा; दुकान से उड़ाया था 22 ग्राम सोना और कैश, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं में मुकदमा दर्ज*

July 6, 2026
*जन्म 1959 में, तो 1951 में बैनामा कैसे?’ गोरखपुर में अनोखे फर्जीवाड़े का आरोप, CM से गुहार*
गोरखपुर

*जन्म 1959 में, तो 1951 में बैनामा कैसे?’ गोरखपुर में अनोखे फर्जीवाड़े का आरोप, CM से गुहार*

July 6, 2026
*पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम की छठी का जुलूस, कोतवाली SHO छत्रपाल सिंह की भूमिका रही सराहनीय*
गोरखपुर

*पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम की छठी का जुलूस, कोतवाली SHO छत्रपाल सिंह की भूमिका रही सराहनीय*

June 23, 2026
*सोशल मीडिया पर बढ़ती नफ़रत के खिलाफ आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन*
गोरखपुर

*सोशल मीडिया पर बढ़ती नफ़रत के खिलाफ आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन*

June 22, 2026
Next Post
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

471048
Total Visitors
1060
Visitors Today

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी August 16, 2026
  • जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे रिजिजू: बोले- विपक्ष को सुनना होगा, चर्चा से भाग नहीं सकते August 10, 2026
  • लखनऊ में मजदूरों का थाली बजाकर प्रदर्शन, जनभवन कूच से पहले पुलिस ने रोका; कल्याण बोर्ड की मांग August 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)