• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, October 8, 2025
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

साक्षरता संग्रहालय अपने प्रकार का भारत में प्रथम एवं अभिनव संग्रहालय होगा- संजय आर. भूसरेड्डी

LJ-Admin by LJ-Admin
July 22, 2023
in E-Paper / E-Magazine
0
साक्षरता संग्रहालय अपने प्रकार का भारत में प्रथम एवं अभिनव संग्रहालय होगा- संजय आर. भूसरेड्डी

 

  • ‘साक्षरता संग्रहालय’ के निर्माण हेतु भूमि-पूजन एवं शिलान्यास 
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शैक्षिक क्षितिज में एक नया आयाम जुड़ रहा है। इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के साक्षरता निकेतन परिसर में निर्मित हो रहा नया ‘साक्षरता संग्रहालय’ शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र में एक अभिनव स्तम्भ होगा। 
  • तीन मंजिला इस संग्रहालय में कुल 07 गैलरीज होंगे। साक्षरता गैलरी में जहाँ भारत में प्राचीन काल से वर्तमान तक साक्षरता-यात्रा को दर्शाया जायेगा, वहीं बाल गैलरी में छोटे बच्चों के लिए रोचक एवं सुगम इन्टरैक्टिव माध्यमों से सीखने का अनुभव उपलब्ध कराया जायेगा। 
  • ओरियन्टेशन गैलरी में संग्रहालय के विषय में समग्र रूप से समस्त जानकारी आगन्तुकों को प्रदान की जायेगी। इसमें सोविनियर शॉप, कैफेटेरिया तथा उच्च श्रेणी का सुलभ प्रसाधन भी होगा। 
  • ! सामुदायिक एवं कार्यात्मक साक्षरता गैलरी में विभिन्न कालखण्डों में विभिन्न समुदायों के मध्य साक्षरता का प्रभाव भी प्रदर्शित किया जायेगा। 
  • ! धारणीय (टिकाऊ) वास्तुशैली वाली गैलरी में लारी बेकर स्टाईल के पर्यावरणीय अनुकूल वास्तु शैलियों का प्रदर्शन होगा। 
  • ! इसके अतिरिक्त इसमें संग्रहाध्यक्षों के भी कक्ष होंगे, जिनके द्वारा संग्रहालय का समुचित रख-रखाव एवं प्रबन्धन किया जायेगा। 
  • पूजा श्रीवास्तव
साक्षरता संग्रहालय अपने प्रकार का भारत में प्रथम एवं अभिनव संग्रहालय होगा। इसमें साक्षरता की प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय तक की अविरल यात्रा को दर्शाया जायेगा। यह संग्रहालय भारत में इण्डिया लिटरेसी बोर्ड एवं साक्षरता निकेतन की स्थापना वर्ष 1953 में करने वाली महान विभूति अक्षरदात्री माँ वेल्दी फिशर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यें बातें साक्षरता संग्रहालय के निर्माण के लिए भूमि-पूजन एवं शिलान्यास करते हुए इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी ने साक्षरता निकेतन, कानपुर रोड, लखनऊ के परिसर में कही।
उन्होंने आगे कहा कि यह योजना संस्कृति मंत्रालय, केंद्र सरकार के द्वारा स्वीकृत की गई है, जिसके निर्माणोपरान्त लखनऊ को एक नया पर्यटन-उत्पादन प्राप्त हो जायेगा, जो कि सामान्य जनमानस एवं शिक्षा-साक्षरता से जुड़े लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र होगा।
अध्यक्ष ने बताया कि साक्षरता निकेतन परिसर को उस समय के अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद लॉरी बेकर के माध्यम से एक आदर्श साक्षरता ग्राम के रूप में बसाया गया था। लॉरी बेकर के इसी डिजाईन से प्रेरणा लेकर साक्षरता संग्रहालय की डिजाईन को तैयार किया गया है।
श्री भूसरेड््डी ने बताया कि संग्रहालय में सभी गैलरीज को बहुत शोध के बाद चिन्तनपूर्वक डिजाईन किया गया है। इसमें संग्रहालय के पारम्परिक तकनीक के साथ ही साथ अत्याधुनिक तकनीकों, आडियो-विजुअल एवं मल्टी-मीडिया तकनीकों का भी प्रयोग किया गया है, जो इसे कौतूहलपूर्ण एवं आकर्षक बनाते हैं। इसका बिल्ट-अप एरिया 1689 वर्गमीटर है तथा कुल लागत लगभग 10.00 करोड़ है, जिसमें भारत सरकार द्वारा 05.00 करोड़ एवं इण्डिया लिटरेसी बोर्ड द्वारा  05.00 करोड़ की सहभागिता की जा रही है।

READ ALSO

शहरी योजना निर्माण में सुधार हमारे शहरों को निवेश के लिए आकर्षक केन्द्र बना रहे हैं- हरदीप एस पुरी

सफलता की कहानी –

Related Posts

शहरी योजना निर्माण में सुधार हमारे शहरों को निवेश के लिए आकर्षक केन्द्र बना रहे हैं- हरदीप एस पुरी
E-Paper / E-Magazine

शहरी योजना निर्माण में सुधार हमारे शहरों को निवेश के लिए आकर्षक केन्द्र बना रहे हैं- हरदीप एस पुरी

February 25, 2025
सफलता की कहानी –
E-Paper / E-Magazine

सफलता की कहानी –

February 25, 2025
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक
E-Paper / E-Magazine

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
E-Paper / E-Magazine

विद्युत विभाग के अधीन समस्त सेवाओं में 06 माह की अवधि के लिए हड़ताल पर रोक

July 22, 2023
बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन कैंपेन मनोज आहूजा ने किया लॉच
E-Paper / E-Magazine

बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन कैंपेन मनोज आहूजा ने किया लॉच

July 22, 2023
एसआर ग्रुप में  विश्व कागज दिवस
E-Paper / E-Magazine

एसआर ग्रुप में विश्व कागज दिवस

July 22, 2023
Next Post
नाबार्ड एक बैंक नहीं बल्कि देश की ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने का मिशन है-अमित शाह

नाबार्ड एक बैंक नहीं बल्कि देश की ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने का मिशन है-अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • गोरखपुर
  • देश
  • धाता
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

107842
Total Visitors
382
Visitors Today

Recent Posts

  • पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस October 5, 2025
  • पत्रकार सुशील अवस्थी की पुण्यतिथि में पत्रकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पीटकर व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा किया October 5, 2025
  • 2 बच्चों को दी गई पोषण पोटली व दो गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद October 5, 2025
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)