• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 8, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

News-Desk by News-Desk
March 3, 2026
in फतेहपुर
0
होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

फतेहपुर। रंगो के त्योहार होली का हर किसी को इंतजार रहता है। ऐसे में परदेशी बाबू साल भर का इंतजार और आंखों में घर की चौखट पर पहुंचने की चमक के साथ ही दिल में अपनों के साथ गुलाल उड़ाने की हसरत लेकर घर वापसी का सपना संजोए रहते हैं। लेकिन त्योहार पर घर वापसी में उन्हे काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कारण हैं ट्रेनों व बसों का फुल होना, इसके बावजूद परदेसियों का हौसला अब भी कम नहीं हुआ है लोग निजी साधनों के साथ ही प्राइवेट वाहनों को बुक कर घर वापसी कर रहे हैं। दोआबा के विभिन्न गांव व नगरों के लोग दिल्ली, सूरत, मुंबई, लुधियाना, पंजाब आदि महानगरों में रहकर रोजी रोटी का जुगाड़ करते हैं। जो होली के त्योहार पर घर वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों के भरोसे प्रवासियों का सफर तय होता है। लेकिन ट्रेनों में कन्फर्म सीटें न मिलने के कारण प्रवासियों का संकट कम नहीं हो पा रहा है। यात्रियों का कहना है कि सीटे न मिलने के कारण या तो खड़े होकर सफर तय करना पड़ रहा है, या फिर प्राइवेट साधनों से लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी त्योहार पर वापस आने वाले यात्रियों की स्टेशन पर भीड़ दिखाई दी। जिनके चेहरों पर थकान तो साफ दिख रही थी लेकिन घर पहुंचने की खुशी उस थकान पर भारी पड़ रही थी। दिल्ली से आने वाले सावन गुप्ता निवासी ज्वालागंज ने बताया कि दिल्ली से आने में लंबी वेटिंग के चलते टिकट तो करा लिया था लेकिन सीट कन्फर्म न होने के कारण खड़े होकर आना पड़ रहा है। बताया कि स्लीपर तो दूर एसी कोच में भी पैर रखने की जगह नहीं है। सूरत और मुंबई से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 के पार जा चुकी है।

वापसी टिकटों के लिए मारामारी शुरू
परदेशी बाबुओं के सामने संकट सिर्फ घर वापसी का नहीं है बल्कि उन्हे अभी से वापसी की चिंता सताने लगी है। होली बीतने के बाद वे वापस अपने काम पर कैसे लौटेंगे, वापसी के लिए भी टिकटों की मारामारी शुरू हो चुकी है। जिससे परदेसियों का संघर्ष होली के बाद तक जारी रहने के कारण उन्होने पहले से ही कम वेटिंग का टिकट कन्फर्म होने की आस में करा लिया है।

READ ALSO

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

रोडवेज बसों में दिखी यात्रियों की भीड़
रोडवेज की बसों में यात्रियों की खासी भीड़ होने के कारण उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों में मारामारी हो रही है। सबसे अधिक यात्री कानपुर, प्रयागराज, बांदा व लखनऊ जाने वाले बसों से यात्रा कर रहे हैं। जिन्हे बसों का इंतजार भी करना पड़ रहा है जबकि दूर दराज के जिलो में प्रवास करने वाले दोआबा के लोग या तो ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं या फिर प्राइवेट साधन के जरिए पहुंचने की कवायद।

Tags: #BusesFull#BusJourney#FestivalTravel#IndianRailways#TrainsFull#TravelRushHomeComing

Related Posts

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल
फतेहपुर

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

September 6, 2026
रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी
फतेहपुर

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

September 6, 2026
राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव
फतेहपुर

राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव

September 6, 2026
शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी
फतेहपुर

शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी

September 6, 2026
रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान
फतेहपुर

रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

September 6, 2026
बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील
फतेहपुर

बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील

September 6, 2026
Next Post
छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार

छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, दार्चुला में नदी का रास्ता बंद; 1300 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, दार्चुला में नदी का रास्ता बंद; 1300 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता

September 5, 2026
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

477408
Total Visitors
574
Visitors Today

Recent Posts

  • चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल September 6, 2026
  • रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी September 6, 2026
  • राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव September 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)