• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, March 4, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

पी०एम०-किसान योजना की 20वीं किस्त का किया गया वितरण

News-Desk by News-Desk
August 2, 2025
in फतेहपुर
0
पी०एम०-किसान योजना की 20वीं किस्त का किया गया वितरण

READ ALSO

छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार

होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

फतेहपुर।     जनपद वाराणसी में आयोजित  पी०एम०-किसान योजना की 20वीं किस्त का वितरण कार्यक्रम प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेंद्र मोदी द्वारा वितरण किया गया का सजीव प्रसारण में विकास भवन सभागार में एवं ब्लॉक, कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम पंचायत स्तर पर सम्पन्न हुआ। विकास भवन सभागार में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष  मुखलाल पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों व किसानों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री  के प्रेरणादायी उद्बोधन का आत्मसात भी किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, लखपति दीदी योजना, विकसित कृषि संकल्प अभियान, पी०एम० सुरक्षा बीमा योजना, पी०एम० जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना आदि के विषय के कृषकों को जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित कृषकों को ई-केवाईसी कराने के साथ बन्द जन धन योजना के खातों की ई-केवाईसी कराये जाने की अपील की गयी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के योजना के पात्र लाभार्थियों फूलचन्द्र निवासी ग्राम आदमपुर, माया देवी ग्राम ओझीखरगसेनपुर, आदित्य कुमार निवासी ग्राम रावतपुर, जगवीर सिंह ग्राम धनिमा विकास खण्ड तेलियानी आदि कृषकों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार किसानों की खुशहाली के लिए निरन्तर कार्य कर रही है और किसानों को समृद्धशाली बनाने का प्रयास कर रही है, के संबंध में अपने विचार विस्तार से प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो सुझाव दिए गए है उन पर नियमानुसार कार्यवाही कर अमल में लाया जाएगा। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि जो भी ईकेवाईसी, फॉर्मर रजिस्ट्री से छुटे है को बैंकों से समन्वय बनाते हुए ईकेवाईसी का कार्य पूरा कराए ताकि पात्र लाभार्थी योजना से लाभान्वित हो सके। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद के 327391 लाभार्थियों के खाते में प्रति कृषक रु0 2000.00 की दर से मु०-65.47 करोड रू० की धनराशि पी०एम०-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में हस्तान्तरित की गयी। उन्होंने कहा कि जनपद वाराणसी से आयोजित पीएम किसान उत्सव में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान की 20वीं किस्त का कार्यक्रम जनपद व विकास खण्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्राम पंचायत स्तर में भी सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों से सम-सामयिक तकनीकी चर्चा सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं अनुदान के बारे में कृषकों को जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित, एलडीएम गोपाल कृष्णा, रंजीत चौरसिया, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी अन्य अधिकारीगण के साथ अधिसंख्य कृषकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
Tags: #20thInstallment#FarmerWelfare#GovtAidToFarmers#PMKisanScheme#PMKisanYojana#SupportForFarmers

Related Posts

छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार
फतेहपुर

छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार

March 3, 2026
होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल
फतेहपुर

होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

March 3, 2026
आदर्श होली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल
फतेहपुर

आदर्श होली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल

March 3, 2026
फिल्म निर्माता के साथ चालीस हजार की धोखाधड़ी
फतेहपुर

फिल्म निर्माता के साथ चालीस हजार की धोखाधड़ी

March 3, 2026
होली व रमजान पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
फतेहपुर

होली व रमजान पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

March 3, 2026
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल पत्रकारों संग ने मनाया होली मिलन
फतेहपुर

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल पत्रकारों संग ने मनाया होली मिलन

March 3, 2026
Next Post
मंडल महामंत्री साहिल शर्मा की पहल से बेरूई गांव को जलभराव की समस्या से मिली राहत

मंडल महामंत्री साहिल शर्मा की पहल से बेरूई गांव को जलभराव की समस्या से मिली राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

212566
Total Visitors
46
Visitors Today

Recent Posts

  • छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार March 3, 2026
  • होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल March 3, 2026
  • आदर्श होली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल March 3, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)