फतेहपुर। नगर स्थित महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में आज 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी द्वारा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया गया। एन०सी०सी० के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। प्रधानाचार्य द्वारा महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रम्हचारी गिरीश द्वारा दिये गये संदेश को शिक्षकों व विद्यार्थियों के मध्य पढ़कर इस प्रकार सुनाया गया। आज हम सभी वेद भूमि देव भूमि पुण्य भूमि हमारे भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 79वें वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे है। हम यह कामना करते हैं कि हमारे प्यारे भारतवासियों एवं उनके माध्यम से समस्त विश्व परिवार के नागरिकों को सदैव सुख, शान्ति, समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य, ज्ञान, अजेयता, स्वर्ग समान आनन्दित जीवन प्राप्त हो। इस पावन अवसर पर हमारा दिव्य संकल्प होगा कि हम अपनी मातृभूमि भारत को वेद भूमि भारत के रूप में पुनर्स्थापित करें। विद्यालय में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। एन०सी०सी० की छात्रा सौम्या सिंह ने देश भक्ति के गीत गाकर सभी को राष्ट्र भक्ति की धारा में बढ़ाया। सुमन व श्रेया ने देश भक्ति से पूर्ण ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किये। प्री प्राइमरी के बच्चों द्वारा सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद सरदार भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई के वेश में मंचन किया गया। वही बच्चों द्वारा राधा और कृष्ण के वेश में झाँकी प्रस्तुत की गयी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यालय की 8वीं कक्षा की छात्रा इप्सिता को जनपद में तृतीय स्थान लाने पर प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। हिन्दुस्तान दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित ओलंपियाड में कक्षा 10वीं की छात्रा अंशिका सिंह को जनपद में प्रथम स्थान लाने पर 3100/- रुपये, नैनम गुप्ता को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 2100/- रुपये व नाव्या शुक्ला को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 1100/- रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों के हाथों में ही देश की बागडोर होगी। उन्होंने आइवान किया कि हम जहाँ है, जिस पद पर है वही ईमानदारी से अपना कार्य करें। यही हमारी सबसे बड़ी देशभक्ति होगी। आज हमें देश की रक्षा और देश की माताओं, बहनों की रक्षा का मी प्रण लेना है। अंत में उन्होंने छात्रों अध्यापकों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।















