• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, October 14, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, बुद्धजीवियों से बच्चों को मिला प्रेरणा का मंच

News-Desk by News-Desk
April 6, 2026
in फतेहपुर
0
सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, बुद्धजीवियों से बच्चों को मिला प्रेरणा का मंच

– ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मार्गदर्शन, अतिथियों ने बढ़ाया छात्रों का हौसला

READ ALSO

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

– वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर ने अनुदान दिलाने का दिया आश्वासन, राजेश चौधरी ने भी किया वादा

– मुख्य अतिथि शहंशाह आब्दी ने किया सम्मान, शीबू खान बोले— शिक्षा ही समाज परिवर्तन की असली ताकत

फतेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र के गोंधइया गांव स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रबंधक राजेश सिंह एवं प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह (सर्वेश सिंह) ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा विंग प्रभारी चौधरी राजेश यादव, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के फतेहपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, सीजेए जिला सचिव धीर सिंह यादव, हथगाम ब्लॉक के जसराजपुर ग्राम सभा के युवा प्रधान हरिओम यादव (जिन्हें नई दिल्ली में पंचायतीराज विभाग द्वारा सम्मानित किया जा चुका है), अमौली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नागेन्द्र उत्तम, प्रयागराज युवा छात्र संघ के अध्यक्ष सैय्यद तकी आब्दी (अर्शू आब्दी), पूर्व प्रधान ताज आब्दी एवं साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखनऊ के युवा विंग अध्यक्ष मुहाफिज आब्दी, अमरजीत सिंह, निर्णायक अध्यक्ष (प्रधानाचार्य – एनआईसी), भूप सिंह यादव, नरसिंह यादव, यशवंत सिंह यादव सभासद, सुरेश यादव, कुल्लू यादव, उमेश यादव सहित अन्य बुद्धजीवी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे सशक्त शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नैतिक मूल्यों एवं अच्छे संस्कारों से भी जोड़ें, जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। मुख्य अतिथि शहंशाह आब्दी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन और संसाधनों से निखारा जा सकता है। उन्होंने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। अति विशिष्ट अतिथि वसीम अख्तर ने विद्यालय को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया, वहीं अन्य अतिथियों ने भी अपने स्तर से सहयोग की बात कही। किसी ने खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराने का वादा किया तो किसी ने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि चौधरी राजेश यादव ने मेधावी छात्रों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जिससे समाज में समानता, जागरूकता और विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं समारोह के समापन पर फूलों की होली खेली गई और एक-दूसरे को अबीर लगाकर भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रांगण में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बना, बल्कि शिक्षा के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का माध्यम साबित हुआ। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि समाज, विद्यालय और अभिभावक मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करें, तो एक सशक्त और जागरूक राष्ट्र का निर्माण संभव है।

इस दौरान प्रमुख रूप से अमित दीक्षित, देवेश गौतम, एडवोकेट राघवेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह गौतम, शैलेन्द्र सिंह, राकेश निषाद, अशोक यादव, प्रमोद यादव, प्रेम शंकर यादव, शिवनरेश यादव, शिवनायक, अजय सोनकर, पवन सिंह, मनीष सिंह, अभिमन सिंह, चिनका कुरील, विनय साहू, पंकज साहू सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सुरेन्द्र सिंह चौहान, मुलायम सिंह, प्रेम शंकर, रामवीर, राजेंद्र वर्मा, रामचंद्र कुरील, मोनू पटेल, रवि पटेल, काजल सिंह, ज्योति सिंह, विनीता देवी, आयुषी देवी, प्रियंका देवी, प्रीति देवी, प्रियांशी सिंह, दिव्यांशी सिंह आदि मौजूद रहे हैं।

Tags: #AcademicExcellence#EducationNews#Inspiration#SaraswatiGyanMandir#SchoolEvent#StudentAchievement

Related Posts

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त
फतेहपुर

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

October 1, 2026
फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग
फतेहपुर

फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

October 1, 2026
फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान
फतेहपुर

फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान

October 1, 2026
फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी

October 1, 2026
सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद
फतेहपुर

सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद

October 1, 2026
फतेहपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं डीएम, फल और कपड़े बांटकर जाना वृद्धजनों का हाल
फतेहपुर

फतेहपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं डीएम, फल और कपड़े बांटकर जाना वृद्धजनों का हाल

October 1, 2026
Next Post
जलसा-ए-ईमान व अकायद कॉन्फ्रेंस’ में उमड़ा जनसैलाब, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ।

जलसा-ए-ईमान व अकायद कॉन्फ्रेंस' में उमड़ा जनसैलाब, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

532910
Total Visitors
2033
Visitors Today

Recent Posts

  • बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे परिवारों को H.K. राहत फाउंडेशन ने पहुंचाई मदद October 11, 2026
  • फैजुल्लागंज में जरूरतमंदों तक पहुंची मदद, H.K. राहत फाउंडेशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी October 10, 2026
  • फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त October 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)