संवाददाता/ जाकिर अली
गोरखपुर। मोहल्ला अहमद नगर चक्सा हुसैन नूरी जामा मस्जिद के पास ‘जलसा-ए-ईमान व अकायद कॉन्फ्रेंस’ का शानदार आयोजन किया गया। फैजाने ताजुश्शरिया कमेटी और मदरसा अहले सुन्नत मदीनापुर रसूल की जानिब से आयोजित इस दीनी महफिल में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और उलेमा-ए-किराम के नूरानी खिताब से फैजियाब हुए। मशहूर उलेमाओं ने दी दीनी तालीम
कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से मोहददिसे कबीर (अल्लामा जियाउल मुस्तफा कादरी), हजरत अल्लामा मुफ्ती अख्तर हुसैन अलीमी, हजरत अल्लामा सैयद हसनैन बकाई और मशहूर शायर हजरत जनाब असद इकबाल कलकत्तवी ने शिरकत की। इसके अलावा हजरत मुफ्ती अहमद रजा आजमी भी तशरीफ लाए। उलेमाओं ने अपने दिन के रास्ते पर अमल करने के लिए बताया ईमान की मजबूती और सही अकायद पर चलने पर जोर दिया। इनकी सरपरस्ती में संपन्न हुआ कार्यक्रम की सदारत हजरत हाफिज शम्सुद्दीन नूरी ने की। इस दौरान शहर के काजी मुफ्ती अजहर शमसी समेत कई प्रमुख दीनी शख्सियतें मौजूद रहीं, जिनमें मुफ्ती सैफ अली, फैजी मुफ्ती, नूर मोहम्मद पार्षद, हाफिज हसनैन, हैदर मौलाना, सिमनन, मौलाना, दौरैन मौलाना, शादाब ,और मौलाना दानिश,। देश की खुशहाली के लिए हुई दुआ किया गया। जलसे के समापन पर सामूहिक रूप से मुल्के हिंदुस्तान में अमन, चैन, सुकून और भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाफिज नूर अहमद कादरी, गुलाम फरीदुद्दीन हस्सान, हाजी हाशिम साहब, हाजी गयासुद्दीन, मोहम्मद इस्माइल, रईस अहमद वा एजाज अहमद अंसारी सपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह जानकारी मकसूद आलम एडवोकेट द्वारा साझा की गई है।















