हीट वेव से बचाव के लिए पीएचसी में बनाया गया कोल्ड रूम
कानपुर देहात। तापमान बढ़ने से लूं के थपेड़ो के साथ भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। गर्मी बढ़ने के साथ हीट वेव को लेकर शासन से अलर्ट जारी कर सभी सरकारी अस्पतालों में कोल्ड रुम बनाए के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ आदित्य सचान ने राजपुर पीएचसी में बनाए गए कोल्ड रूम में इलाज की व्यवस्थाओं को परखा। और जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि लू लपट से पीड़ित मरीजों को कोल्ड में भर्ती कर समुचित इलाज किया जाये। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव (लू) से निपटने के लिए सभी सीएचसी पीएचसी में कोल्ड रूम सक्रिय कर ओआरएस कार्नर बनाने के निर्देश दिए हैं। कई अस्पतालों में कोल्ड रूम में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई है। ऐसे में मरीजों को जनरल वार्ड में भर्ती कर इलाज में खानापूर्ति की जा रही है। बुधवार को डिप्टी सीएमओ/ नोडल अफसर डाॅ आदित्य सचान ने राजपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कोल्ड रूम का जायजा लिया। यहां वार्ड में कूलर व पंखे दुरुस्त मिले। हालांकि कोल्ग वार्ड में सिर्फ एक बैंड होने और बैंड पर तकिए नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीएचसी प्रभारी डॉ सलिल सचान को कोल्ड रूम में शीतल जल, ओआरएस कार्नर के अलावा आईबी फ्लूड, ग्लूकोज सहित जीवन रक्षक दवाइयों की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कोल्ड रूम में मरीजों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी मरीजों की सुविधाओं के लिए कोल्ड रूम में दो स्वास्थ्य कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।















