• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, July 22, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

*तालाब में डूबने से तीन सगे मासूम भाई-बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम*

News-Desk by News-Desk
June 4, 2026
in हमीरपुर
0
*तालाब में डूबने से तीन सगे मासूम भाई-बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम*

*ब्यूरो नागेंद्र कुमार जोशी हमीरपुर*

*मौदहा(हमीरपुर)*- जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मां के साथ तालाब पर गए बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, छानी गांव निवासी पार्वती पत्नी रमेश धोबी अपने बच्चों शिवेंद्र (9 वर्ष), रुद्रांश (7 वर्ष) और मांडवी (4 वर्ष) के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। मां तालाब किनारे कपड़े धोने में व्यस्त थी, जबकि बच्चे पास में खेल रहे थे। इसी दौरान तीनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतर गए और गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। करीब आधे घंटे बाद जब पार्वती ने बच्चों को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। बच्चों के नजर न आने पर वह घबरा गई और चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में खोजबीन शुरू की और तीनों बच्चों को बाहर निकाला इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छानी बुजुर्ग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौदहा क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मां के साथ तालाब पर गए दो पुत्र और एक पुत्री नहाते समय डूब गए थे। ग्रामीणों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिसके कारण लोग नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए तालाब का सहारा ले रहे थे। इसी दौरान यह दुखद घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम अभिषेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों को आपदा राहत मद से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

READ ALSO

*संगम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में 31जोडे बंधे दाम्पत्य बंधन में*

*सदर कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपए से ज्यादा की हुई चोरी की घटना का किया खुलासा*

Related Posts

*संगम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में 31जोडे बंधे दाम्पत्य बंधन में*
हमीरपुर

*संगम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में 31जोडे बंधे दाम्पत्य बंधन में*

June 23, 2026
*सदर कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपए से ज्यादा की हुई चोरी की घटना का किया खुलासा*
हमीरपुर

*सदर कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपए से ज्यादा की हुई चोरी की घटना का किया खुलासा*

June 22, 2026
*प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ*
हमीरपुर

*प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ*

June 18, 2026
*डीएम- एसपी की अध्यक्षता में आयोजित हुई पीस कमेटी बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
हमीरपुर

*डीएम- एसपी की अध्यक्षता में आयोजित हुई पीस कमेटी बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

June 18, 2026
*ओपीडी में पर्चा बनाने वाले के साथ लात घुसो से हमला*
हमीरपुर

*ओपीडी में पर्चा बनाने वाले के साथ लात घुसो से हमला*

June 17, 2026
*कलयुगी पुत्र ने पिता को लकड़ी की फर्री से सिर में किये कई वार: गंभीर घायल पिता की इलाज दौरान हुई मौत, आरोपी पुत्र गिरफ्तार*
हमीरपुर

*कलयुगी पुत्र ने पिता को लकड़ी की फर्री से सिर में किये कई वार: गंभीर घायल पिता की इलाज दौरान हुई मौत, आरोपी पुत्र गिरफ्तार*

June 17, 2026
Next Post
*दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत*

*दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

431343
Total Visitors
57
Visitors Today

Recent Posts

  • 5 साल पुराने प्यार में दरार, शादीशुदा जिंदगी में दखल का आरोप July 20, 2026
  • * सीजेआई सूर्यकांत को जस्टिस जामदार से संवैधानिक प्रतिबद्धता की सीख लेनी चाहिए – शाहनवाज़ आलम July 6, 2026
  • *आत्मरक्षा के गुण सीखना आज की बेटियों के लिए सबसे जरूरी: काजल निषाद* July 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)