रायबरेली सताव – गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बांस निवासी सुशांत यादव उम्र लगभग 22 की मौत कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई मृतक के पिता सांवले यादव की मौत भी 6 वर्ष पूर्व आकाशी बिजली गिरने से हो गई थी मृतक अपने पीछे तीन बहने वह मां को छोड़ गया घटना की जानकारी होने पर विधायक राहुल लोधी गुरुवार को पीड़ित के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बाँधी और पीड़ित परिवार क़ो आर्थिक सहयोग भी दिया वहीं शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया इसी क्रम में इसी गांव में एक 18 वर्ष की लड़की को बिजली की करंट लगने से उसकी भी मृत्यु हो ग ई थी r पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर विधायक ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया व अपनी तरफ से आर्थिक मदद भी की विधायक जी के द्वारा जिस तरह दोनों परिवार के लोगों को उनके द्वारा आर्थिक मदद की गई व सरकार के द्वारा जो भी संभव मदद हो सकती है उसके लिए जिस तरह से विधायक राहुल लोधी ने उच्च अधिकारियों से बात कर उन्हें आर्थिक मदद दिलाने का जो कार्य किया उसको लेकर गांव के लोगों में है लोगों ने एक स्वर में कहा की क्षेत्र का विधायक इस तरह होना चाहिए जो हमारे सुख में भले ही न पहुंचे लेकिन दुख में जरूर आये हैं पीड़ित परिवार व गांव के लोगों ने यह कहा कि विधायक या सरकार द्वारा दी गई आर्थिक मदद हमारे बच्चों को तो नहीं लौट सकती लेकिन दुख की इस घड़ी में विधायक जी का हम लोगों के बीच में आये और हम लोगों के साथ संभव मदद के लिए खड़े हैं यही हम लोगों के लिए बहुत है इस मौके पर वर्तमान प्रधान अनुराग यादव पत्रकार जितेंद्र यादव एडवोकेट विजय आनंद वर्मा दिलीप कुमार सूरज आदि लोग उपस्थित रहे











