• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, June 13, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

News-Desk by News-Desk
June 5, 2026
in फतेहपुर
0
एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री, डीएम व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

21 जून तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान

READ ALSO

राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर

ऑपरेशन कायाकल्प की जिलाधिकारी ने परखी हकीकत

फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के मुंशी प्रेमचंद परिसर में किया गया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर लोगों को अधिकाधिक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। मुंशी प्रेमचंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रत्येक नागरिक को एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। वृक्ष पृथ्वी का जीवन आधार हैं और इनके संरक्षण से ही भावी पीढ़ियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सकेगा। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया है। उन्होंने लोगों से नदियों को स्वच्छ रखने, प्रदूषण रोकने तथा पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल करने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत गौशालाओं से गौवंश अपनाने की योजना की जानकारी भी दी। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन के महत्व को पूरी दुनिया ने महसूस किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें हरित पर्यावरण की विरासत दी है और अब हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि 05 जून से 21 जून तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत सभी कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त होंगे तथा जनसहभागिता को विशेष महत्व दिया जाएगा। कार्यक्रम में डायट के प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद, लघु नाटिका एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, जैव विविधता संरक्षण एवं वृक्षों के संरक्षण-संवर्धन के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डायट प्राचार्या, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, वन विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Related Posts

राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर
फतेहपुर

राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर

June 12, 2026
ऑपरेशन कायाकल्प की जिलाधिकारी ने परखी हकीकत
फतेहपुर

ऑपरेशन कायाकल्प की जिलाधिकारी ने परखी हकीकत

June 12, 2026
*मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम*
फतेहपुर

*मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम*

June 11, 2026
45 दिन की वेल्डिंग ट्रेनिंग से युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर, फतेहपुर में संचालित है प्रथम वेल्डिंग ट्रेनिंग सेंटर
फतेहपुर

45 दिन की वेल्डिंग ट्रेनिंग से युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर, फतेहपुर में संचालित है प्रथम वेल्डिंग ट्रेनिंग सेंटर

June 11, 2026
*सदर, बिन्दकी, खागा में बाढ़ पूर्व किया गया मॉकड्रिल*
फतेहपुर

*सदर, बिन्दकी, खागा में बाढ़ पूर्व किया गया मॉकड्रिल*

June 11, 2026
परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय।
फतेहपुर

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय।

June 11, 2026
Next Post
*कैंसर से जंग हार गए वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्रा, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

*कैंसर से जंग हार गए वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्रा, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

368141
Total Visitors
1040
Visitors Today

Recent Posts

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंदरों का उत्पात June 12, 2026
  • *ट्रेनों पर पथराव करने वालों की अब खैर नहीं, सादे कपड़ों में तैनात होगी पुलिस, जीआरपी अनुभाग मुस्तैद* June 12, 2026
  • जुमा नमाज के बाद मरकज मस्जिद के बाहर लगाया गया शरबत कैंप June 12, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)