*कुल 216 प्राप्त शिकायतों में 26 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण*।
*जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश*।
फतेहपुर : शासन की मंशा है कि आम जन मानस की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। आज के समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, कृषि, माध्यमिक शिक्षा, सिंचाई, नलकूप, मनरेगा, उद्यान, चकबंदी, जिला पूर्ति, श्रम विभाग, बाल विकास आदि विभागों से संबंधित कुल 216 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 26 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्व, पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश संबंधितों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।















