फतेहपुर/गाजीपुर। ग्राम पंचायत आसलपुर में सिद्ध पीठ ब्रह्मदेव बाबा स्थान पर दिनांक 8 जून को ग्राम प्रधान बुद्ध प्रकाश मौर्य के द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर ग्रामवासियों एवं आयोजकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जन कल्याण महासमिति के निदेशक बी. पी. पांडेय अपनी टीम सहित उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की। पूरा कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भंडारे में क्षेत्र के आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने सिद्ध पीठ ब्रह्मदेव बाबा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं मनोवांछित फल की कामना की।
आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।















