*सीसीटीवी की क्रियाशीलता,स्ट्रांग रूम व अन्य व्यवस्थाओं को देखा*।
*शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके परीक्षा सम्पन्न कराने के दिए निर्देश*।
फतेहपुर । जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र पोलिटेक्निक कालेज फतेहपुर व राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर चल रही परीक्षा की व्यवस्थाओं को देखा,के दौरान सीसीटीवी की क्रियाशीलता,स्ट्रांग रूम व अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।
जनपद में दो पालियों में विभिन्न परीक्षा केंदों में सुचिता पूर्ण पारदर्शी तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराई गई।















