• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Friday, June 12, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

45 दिन की वेल्डिंग ट्रेनिंग से युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर, फतेहपुर में संचालित है प्रथम वेल्डिंग ट्रेनिंग सेंटर

News-Desk by News-Desk
June 11, 2026
in फतेहपुर
0
45 दिन की वेल्डिंग ट्रेनिंग से युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर, फतेहपुर में संचालित है प्रथम वेल्डिंग ट्रेनिंग सेंटर

– 45 दिन की ट्रेनिंग के बाद रोजगार की गारंटी का दावा

– NSDC से मान्यता प्राप्त केंद्र में निशुल्क आवास-भोजन के साथ तकनीकी और कंप्यूटर प्रशिक्षण

READ ALSO

*मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम*

*सदर, बिन्दकी, खागा में बाढ़ पूर्व किया गया मॉकड्रिल*

– 450 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने का किया गया दावा

फतेहपुर। युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में फतेहपुर शहर के समीप भिटौरा रोड स्थित जमालपुर तिराहा पर संचालित प्रथम वेल्डिंग ट्रेनिंग सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) से मान्यता प्राप्त यह प्रशिक्षण केंद्र दसवीं पास युवक-युवतियों को 45 दिवसीय वेल्डिंग प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार कर रहा है। यह केंद्र प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसे वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के माध्यम से सहयोग प्राप्त है। संस्था का दावा है कि अब तक 450 से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का कम से कम हाईस्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के समय आधार कार्ड एवं शैक्षिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों और छात्राओं को निशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के माध्यम से रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा बेहतर रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। वहीं प्रथम संस्था के सेंटर इंचार्ज दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने केंद्र की विभिन्न सुविधाओं एवं प्रशिक्षण पद्धति की जानकारी देते हुए बताया कि यहां प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक एवं उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वेल्डिंग ट्रेड के मास्टर ट्रेनर विपिन कुमार ने बताया कि 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वेल्डिंग का परिचय, सुरक्षा एवं सावधानियां, मापन तकनीक, बेसिक इलेक्ट्रिकल ज्ञान, वेल्डिंग जॉइंट, निरीक्षण एवं परीक्षण, आर्क वेल्डिंग, मिग/मैग (गैस मेटल आर्क वेल्डिंग) तथा गैस कटिंग सहित विभिन्न तकनीकी विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती है। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाती है। कंप्यूटर लैब प्रभारी संजय कुमार ने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली लैब सुविधाओं एवं प्रैक्टिकल प्रशिक्षण की जानकारी दी। वहीं कंप्यूटर ट्रेनर कुमकुम शुक्ला ने बताया कि छात्रों को बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक का कंप्यूटर ज्ञान प्रदान किया जाता है, जिससे भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ते हैं। इस अवसर पर क्लस्टर हेड प्रमोद गुप्ता, फील्ड स्टाफ भोभनाथ, शुभम कुमार एवं राजमती ने प्रशिक्षण व्यवस्था, नारी सुरक्षा एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी प्रशिक्षण की गुणवत्ता, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। प्रशिक्षुओं का कहना था कि यह प्रशिक्षण उनके भविष्य को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हो रहा है और रोजगार प्राप्त करने के लिए उन्हें आवश्यक तकनीकी दक्षता प्रदान कर रहा है।

Related Posts

*मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम*
फतेहपुर

*मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम*

June 11, 2026
*सदर, बिन्दकी, खागा में बाढ़ पूर्व किया गया मॉकड्रिल*
फतेहपुर

*सदर, बिन्दकी, खागा में बाढ़ पूर्व किया गया मॉकड्रिल*

June 11, 2026
परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय।
फतेहपुर

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय।

June 11, 2026
राजस्व वसूली का टारगेट शत प्रतिशत पूरा करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
फतेहपुर

राजस्व वसूली का टारगेट शत प्रतिशत पूरा करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

June 11, 2026
*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में में चलाया गया बृहद सफाई अभियान*।
फतेहपुर

*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में में चलाया गया बृहद सफाई अभियान*।

June 10, 2026
निचली अदालत के आदेश पर सेशन कोर्ट ने लगाई मुहर
फतेहपुर

निचली अदालत के आदेश पर सेशन कोर्ट ने लगाई मुहर

June 10, 2026
Next Post
*आगामी 15 जून तक गेहूं क्रय केन्द्रों में खरीदा जाएगा किसानों का गेहूं*

*आगामी 15 जून तक गेहूं क्रय केन्द्रों में खरीदा जाएगा किसानों का गेहूं*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

365876
Total Visitors
39
Visitors Today

Recent Posts

  • *मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम* June 11, 2026
  • वनरक्षक पर गंभीर आरोप, पीड़ित शिबू ने सुनाई आपबीती; निष्पक्ष जांच की उठी मांग June 11, 2026
  • *आगामी 15 जून तक गेहूं क्रय केन्द्रों में खरीदा जाएगा किसानों का गेहूं* June 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)