फतेहपुर : विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ एवं ‘मानस रक्तकेंद्र’ के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सजग नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके चलते कुल 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प दोहराया। शिविर का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन राज कुमार मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि अंकुर सचान व ध्रुव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार मौर्य ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपका यह छोटा सा प्रयास किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इन्होंने किया रक्तदान: शिविर में मुख्य रूप से अयास, आरिफ़, राज हंस यादव, सचिन कुमार पाण्डेय, राहुल अवस्थी, मनोज, डॉक्टर महेश, अमित राज, यशु रस्तोगी, युवराज सिंह, नितिन पाल, सर्वेंद्र सिंह, राज सिंह, मनीष कुमार सोनी, हरिकेश, रणविजय, राजेश सिंह, रामशंकर, सत्यम, शिव सिंह , राजेश, राजू , हर्षित और संदीप ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर मिसाल पेश की। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ से हिमांशु श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह, राजेश मौर्य,सत्यम बाजपेई, कंवलजीत सिंह और ‘मानस रक्तकेंद्र’ के प्रभारी अमन यादव, डॉक्टर कैलाश, लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल, अनामिका, विष्णु तथा अंजली ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभालीं।














