फतेहपुर। गाजीपुर से औगासी रोड पर स्थित ग्राम देवलान में आलोक रेस्टोरेंट के पास एक नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए फ्यूल स्टेशन का शुभारंभ समाजसेवी कधई लाल और विनोद पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। पंप के संचालक विनोद पासवान ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस स्टेशन पर ग्राहकों को 100% शुद्धता और सही माप के साथ पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए, इस पेट्रोल पंप को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहाँ शुद्ध पेयजल, मुफ्त हवा, स्वच्छ टॉयलेट और विशेष रूप से महिलाओं के लिए मिल्क फीडिंग सेंटर की व्यवस्था की गई है। यह फ्यूल स्टेशन उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। संचालक विनोद पासवान ने बताया कि गाजीपुर से औगासी मार्ग पर इस पंप के खुल जाने से बांदा, चित्रकूट आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें रात-बिरात ईंधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही, आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी अब डीजल-पेट्रोल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा। इस उद्घाटन समारोह के विशेष अवसर पर सेल्स मैनेजर सैय्यद फराज हैदर अली, आलोक रेस्टोरेंट संचालक आलोक पासवान, गीता देवी, पूनम देवी, रेनू देवी, शालू, अजीत, पंप मैनेजर विकास, दिनेश साहू, सुखदेव महाराज, बच्चा महाराज, राजकुमार सिंह, राम सिंह और स्थानीय ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में ग्रामीण और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।















