- कुल प्राप्त-217 शिकायतों में 32 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण*
- राजस्व लेखपाल निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिवालय में बैठे एवं गॉव स्तर की समस्याओ का निस्तारण भी वही करे*
- फॉर्मर रजिस्ट्रीकरण से छूटे कृषको का शत -प्रतिशत कैंप के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्रीकरण कराये*
*फतेहपुर । शासन की मंशा है कि आम जन मानस की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। इसी क्रम में आज माह जून के तृतीय शनिवार को विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की उपस्थिति में तहसील बिन्दकी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि केंद्र /राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओ से ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत सहायक के माध्यम से आवेदन कराकर हर गरीब पात्र व्यक्ति को योजना से संतृप्त किया जाय। अगले सम्पूर्ण समाधान दिवस कितने नये पात्रों को योजनाओ से अच्छादित की रिपोर्ट से अवगत कराये, कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। उन्होंने राजस्व लेखपालों को निर्देश दिये कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिवालय में बैठे एवं गॉव स्तर की समस्याओ का निस्तारण भी वही करे। ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल में सम्बंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी अवश्य प्रतिभाग करे एवं नायब तहसीलदार भी जाये।फॉर्मर रजिस्ट्रीकरण के कार्य में तेजी लाये के लिए जिन कृषको का अंश निर्धारण व अन्य कार्यवाही शेष रह गयी का सम्बंधित राजस्व लेखपाल पूर्ण करते हुए कैम्प लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्रीकरण से छूटे कृषको का शत -प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्रीकरण कराये। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य के सापेक्ष स्कूलों में नामांकन कराया जाए। यह विशेष ध्यान रखें कि कोई भी बच्चा ड्रॉपआउट न रहे।
उन्होंने कहा कि वादों ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिन्दकी में जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवेदन भी किया। आज के समाधान दिवस में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, सिंचाई, नलकूप, राजस्व आदि विभागों से संबंधित कुल 217 -शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 32 -का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर उप जिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार,मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला प्रोबशन अधिकारी , एल डी एम , जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,, जिला समाज कल्याण अधिकारी,ईओ, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।















