फतेहपुर : जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय की प्रगति, आर0आर0सी0 सेन्टर के संचालन, सामुदायिक शौचालय, बायोगैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, फ़ीकल स्लेज मैनेजमेंट इकाई की स्थापना हेतु स्थल चयन, आय एवं व्यय, रेट्रोफिटिंग शौचालय, 11 इंडिकेटर के कंपोजिट स्कोर और रैंक, ओ मॉडल घोषित किए जाने की प्रगति, वित्तीय वर्ष 2026–27 में सामुदायिक शौचालय का लक्ष्य, मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान की प्रगति, आय व्यय का विवरण आदि बिंदुओं की बिन्दुवार अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि वर्ष 2026–27 में व्यक्तिगत शौचालय में पेपर आवेदनों के सापेक्ष प्रथम किस्त के लिए सत्यापन की प्रगति मलवा, तेलियानी की कम पाए जाने पर एडीईओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्ट एवं द्वितीय किस्त/जीओ टैगिंग की प्रगति धीमी पाए जाने पर विजयीपुर, अमौली, मलवा के एडीओ पंचायत का वेतन रोकने व व्यक्तिगत शौचालय में प्राप्त ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन की प्रगति धीमी पाए जाने पर खंड प्रेरक विजयीपुर, भिटौरा का वेतन रोकने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि जल्द से जल्द कार्यवाही पूरी करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष पात्रता के आधार पर व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराए। 631 आरआरसी सेन्टर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के सापेक्ष 597 आरआरसी सेन्टर संचालित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जिला समन्वयक का वेतन रोकने एवं जिन ग्राम पंचायतों में ई–रिक्शा न खरीदा गया है, उन ग्राम पंचायतों के सचिवों का तब तक वेतन आहरित न किया जाय जब तक ई–रिक्शा न क्रय कर ले एवं जिन ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेन्टर का निर्माण कार्य शेष रह गया है, का एक माह में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, के सापेक्ष ग्राम पंचायत से प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें, जिसमें लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान, बजट की स्थिति, पुराना सामुदायिक शौचालय कितनी दूरी पर है आदि बिंदुओं की सुस्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करे। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में केयर टेकर, पंचायत सहायकों का वेतन का भुगतान करना शेष है, को जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करे एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराए। एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि पंचायत घरो का निरीक्षण कर ले, पंचायत घरो में बैठने की व्यवस्था, कंप्यूटर , नेट कनेक्टिविटी, सीएससी संचालन की क्या स्थिति है एवं पंचायत भवन कि स्थिति कि रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं गोवर्धन योजना प्लांट का निरीक्षण कर संबंधित खंड विकास अधिकारी रिपोर्ट से अवगत कराए। डीपीएम को निर्देशित किया कि अन्त्येष्टि स्थलों का भ्रमण कर यथा स्थिति की रिपोर्ट से अवगत कराए। कर जमा करने की प्रगति बहुआ, असोथर की प्रगति कम पाए जाने पर एडीईओ पंचायत के वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की संचालित योजनाओं से शत प्रतिशत पात्रों को लाभांवित करने के दृष्टिगत पंचायत सहायकों के माध्यम से पात्रों का आवेदन करा लिया जाय। मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत चयनित तालाबों को माडल बनाए जाने की क्या–क्या कार्यवाही अभी तक हो चुकी है के लिए जिला स्तरीय अधिकारी भ्रमण कर जल्द से जल्द रिपोर्ट से अवगत कराए एवं इस अभियान के तहत अधिक जनसंख्या वाले ग्रामों के 130 और तालाब चयनित कर मॉडल तालाब बनाने बनाने की कार्यवाही की जाय। शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी/कर्मचारी लक्ष्य के सापेक्ष भ्रमण कर रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे, के लिए आरआरसी सेन्टर पूरी क्षमता के साथ संचालित कराए एवं अन्य कार्य भी कराए जाय।
उन्होंने कहा कि 15वें वित्त व 5वें वित्त आयोग में कराए गए कार्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत भुगतान कराया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एडीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, समिति के सदस्य सहित संबंधित उपस्थित रहे।















