• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, September 14, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

फतेहपुर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त, 11 संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर, संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और सुरक्षा इंतजाम किए गए मजबूत

News-Desk by News-Desk
September 13, 2026
in फतेहपुर
0
फतेहपुर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त, 11 संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

फतेहपुर। चोरी, छिनैती और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने संवेदनशील माने गए नट डेरा और कंजर डेरा क्षेत्रों में निगरानी का दायरा बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। जिले में चिह्नित 34 हॉटस्पॉट में से सात थाना क्षेत्रों के 11 संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकी और चेक पोस्ट स्थापित कर पुलिस की सीधी निगरानी शुरू कर दी गई है। इन स्थानों पर पुलिस की नियमित मौजूदगी के साथ गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

एसपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ चोरी, छिनैती और लूट जैसी घटनाओं को होने से पहले रोकना है। अस्थायी चौकी और चेक पोस्ट के माध्यम से पुलिस ने इन इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और संदिग्ध नजर आने वाले लोगों तथा वाहनों की जांच कर रहे हैं।

READ ALSO

झाड़-फूंक के बीच युवक की बिगड़ी हालत, मौत के बाद मचा हड़कंप; कथित ओझा हिरासत में

फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी पूर्व सैनिक के बेटे की जिंदगी, जांच को लेकर उठे सवाल

इन स्थानों पर बढ़ाई गई पुलिस निगरानी

मलवां थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर डेरा में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। वहीं खागा थाना क्षेत्र के करसुवा, लाखीपुर नट का डेरा, पचीसा नट का डेरा और वनपुरवा को पुलिस निगरानी के दायरे में लिया गया है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाह और मिर्जापुर में पुलिस चेक पोस्ट स्थापित की गई हैं। इसी तरह हथगाम थाना क्षेत्र के चकभुनागापुर/इस्लामनगर नट डेरा में भी अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है।

इसके अलावा असोथर थाना क्षेत्र के गेंदुरी, ललौली थाना क्षेत्र के जजरहा तथा राधानगर थाना क्षेत्र के विनोबानगर में भी पुलिस ने अपनी चौकियां स्थापित कर दी हैं। इन सभी 11 हॉटस्पॉट पर पुलिस की नियमित गश्त के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है।

एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को हॉटस्पॉट पर निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का जोर संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी, सक्रिय गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के जरिए अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने पर है।

जिले में चिह्नित 34 हॉटस्पॉट में से फिलहाल 11 स्थानों पर शुरू की गई यह व्यवस्था आने वाले समय में अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का आधार बनेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लगातार निगरानी और नियमित चेकिंग से अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा और चोरी, छिनैती व लूट जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

Related Posts

झाड़-फूंक के बीच युवक की बिगड़ी हालत, मौत के बाद मचा हड़कंप; कथित ओझा हिरासत में
फतेहपुर

झाड़-फूंक के बीच युवक की बिगड़ी हालत, मौत के बाद मचा हड़कंप; कथित ओझा हिरासत में

September 13, 2026
फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी पूर्व सैनिक के बेटे की जिंदगी, जांच को लेकर उठे सवाल
फतेहपुर

फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी पूर्व सैनिक के बेटे की जिंदगी, जांच को लेकर उठे सवाल

September 13, 2026
फतेहपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, 21 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन
फतेहपुर

फतेहपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, 21 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

September 13, 2026
ट्रेन में सो रहे परिवार से गायब हुआ 9 माह का मासूम, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
फतेहपुर

ट्रेन में सो रहे परिवार से गायब हुआ 9 माह का मासूम, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

September 13, 2026
गंगा के बढ़ते जलस्तर से फतेहपुर में मंडराया बाढ़ का संकट
फतेहपुर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से फतेहपुर में मंडराया बाढ़ का संकट

September 13, 2026
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक चुनाव की तैयारियां तेज, पांच ब्लॉकों में संयोजकों की तैनाती
फतेहपुर

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक चुनाव की तैयारियां तेज, पांच ब्लॉकों में संयोजकों की तैनाती

September 13, 2026
Next Post
फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी पूर्व सैनिक के बेटे की जिंदगी, जांच को लेकर उठे सवाल

फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी पूर्व सैनिक के बेटे की जिंदगी, जांच को लेकर उठे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

483124
Total Visitors
213
Visitors Today

Recent Posts

  • झाड़-फूंक के बीच युवक की बिगड़ी हालत, मौत के बाद मचा हड़कंप; कथित ओझा हिरासत में September 13, 2026
  • फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी पूर्व सैनिक के बेटे की जिंदगी, जांच को लेकर उठे सवाल September 13, 2026
  • फतेहपुर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त, 11 संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी September 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)