• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, April 19, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

अखिल भारतीय वैष्य एकता परिशद युवा इकाई के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने सिंपल

News-Desk by News-Desk
June 12, 2025
in फतेहपुर
0
अखिल भारतीय वैष्य एकता परिशद युवा इकाई के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने सिंपल

– राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोनयन पत्र एवं माला पटका पहनाकर दी बधाई

फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता ने शैलेंद्र शरन सिंपल को युवा इकाई के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है साथ ही उन्होंने मनोनयन पत्र एवं माला पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होनें अपेक्षा व्यक्त किया कि नव मनोनीत प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदेश में युवा शक्ति को संगठन से जोड कर संगठन को गतिशील बनायेंगे। नव मनोनीत युुवा प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि वह अपने सभी सहयोगियों के साथ संगठन को आगे बढाने में तन मन धन से सहयोग प्रदान करेंगे। राधा वाटिका में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता ने जनपद के युवा जिलाध्यक्ष रहे शैलेंद्र शरन सिंपल को संगठन के प्रति समर्पण भाव एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुये उनको प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी तथा विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में संगठन और मजबूत होगा और युवा शक्ति अधिक से अधिक संगठन से जुडेंगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में युवाओं की बहुत बडी जिम्मेदारी होती है। इससे संगठन मजबूत बनता है। इसी उददेश्य से सिंपल जी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता ने बताया कि आगामी 28 जून दिन शनिवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा राष्ट्र भक्त दानवीर भामाशाह जी का 478वीं जयंती समारोह प्यारेलाल भवन 2 बहादुर शाह जफर मार्ग नई दिल्ली में संपन्न होने जा रहा है जिसमें दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी वैश्य बंधुओं से आग्रह करते हुये तथा निमंत्रण देते हुये कहा कि सभी लोग समारोह में उपस्थित रहें। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम जी गुप्ता ने कहा कि युवाओं को अगर कुशल नेतृत्व मिल जाता है तो उनकी दिशा समाजहित में जुड जाती है जिससे वह सकारात्मक कार्य संगठन हेतु करते रहते है। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र शरन सिंपल जी संगठन को गतिशील बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने आये हुये अतिथियों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि वैश्य समाज में बहुत बडे बडे महापुरूष हुये हैं उनमे एक दानवीर भामाशाह जी भी थे जिनकी 478वीं जयंती 28 जून को होनी है हम सभी वैश्य समाज के लोग 28 तारीख को होने वाली जयंती समाज को बडी ही धूमधाम से मनायेंगे। नव मनोनीत प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो विश्वास हमारे उपर व्यक्त किया है विश्वास दिलाता हूं कि उनके विश्वास पर खरा उतरूं तथा शीघ्र ही फतेहपुर जनपद में प्रदेश स्तर का वृहद युवा सम्मेलन आयोजित करेंगे जिससे पूरे प्रदेश में युवाओं को जोडने में मदद मिलेगीं। बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक हरिओम रस्तोगी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, माया शिवहरे उमा गुप्ता मनीष गुप्ता, विनय शरण गुप्ता,नरेन्द्र गुप्ता, सत्येंद्र अग्रहरि, संजीव गुप्ता, अनीत अग्रहरि एडवोकेट ,सुशील गुप्ता उर्फ फौजी, मनोज साहू गांधी, आशीष अग्रहरि, अमित गुप्ता, गुरु प्रसाद गुप्ता, रज्जन गुप्ता, संजय जौहरी , रामकुमार गुप्ता, परागी लाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, रज्जन गुप्ता, गौरव गुप्ता, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुनील गुप्ता एडवोकेट,अंकित गुप्ता आशीष गुप्ता एडवोकेट, अतुल सक्सेना किसनी, सोनू पाल आदि रहे।

READ ALSO

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव

Tags: #ABVEPYouthUnitUpdate#VaishyaParishadYouthLeader#VaishyaYouthWingPresident#YouthPresidentAppointed

Related Posts

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश
फतेहपुर

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश

April 18, 2026
चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव
फतेहपुर

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव

April 17, 2026
*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*
फतेहपुर

*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*

April 16, 2026
*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*
फतेहपुर

*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*

April 16, 2026
बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार
फतेहपुर

बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार

April 15, 2026
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ
फतेहपुर

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ

April 14, 2026
Next Post
अपना दल एस की बैठक में डा0 सोनेलाल की जयंती मनाने पर चर्चा

अपना दल एस की बैठक में डा0 सोनेलाल की जयंती मनाने पर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

268327
Total Visitors
1316
Visitors Today

Recent Posts

  • *चोरी की बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार, राठ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा* April 18, 2026
  • बीज भंडार की मनमानी बेनकाब! नकली-एक्सपायरी बीज बेच किसानों से दबंगई का वीडियो वायरल April 18, 2026
  • सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश April 18, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)