फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक दक्षिणी गौतम नगर में सूबेदार मेजर राजेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भूतपूर्व सैनिक अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि जिन ग्राम में भूतपूर्व सैनिक प्रधान या सभासद रहे हैं वहां पर विकास ज्यादा गति से हुआ है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि जनपद में कोई भी पूर्व सैनिक किसी भी प्रकार का चुनाव लड़ेगा वह चाहे किसी भी दल या पार्टी से चुनाव लड़ेगा पूर्व सैनिक संगठन उनका प्रचार करके जीताने का कार्य करेगा। जिसको सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया गया। अध्यक्ष ने सभी भूतपूर्व सैनिकों से कहा कि जो भी पूर्व सैनिक चुनाव लड़ना चाहते हैं वह अभी से संगठन में अपना नाम दर्ज करा दें। जिससे उनके चुनाव की तैयारी प्रारंभ की जा सके। कुछ भूतपूर्व सैनिकों ने बताया कि शासन की मंशा के विपरीत पूर्व सैनिकों की समस्या का हल नहीं किया जाता है। इस पर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि सैनिकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन में नए सदस्य हवलदार हीरालाल यादव सुनीता देवी हवलदार संजय तिवारी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जागृति तिवारी, प्रेम सागर शुक्ला, सेवालाल, विजय कुमार दुबे, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सोहनलाल, राम सिंगर आज उपस्थित रहे।















