फतेहपुर। सरिता भारती को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनाए जाने पर काजी-ए-शहर एवं जामिया इस्लामिया मदीना-तुल-उलूम नगांव के प्रिंसिपल मुफ्ती मोहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही एवं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने उन्हें मुबारकबाद दी।
उन्होंने कहा कि सरिता भारती के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के रूप में नियुक्त होने से समुदाय से जुड़े कल्याणकारी कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपने पद की जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्पक्षता और पूरी लगन के साथ निर्वहन करेंगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र अल्पसंख्यक वर्ग तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।
मुफ्ती मोहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही एवं हाजी फरीद अहमद ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं के समाधान और विकास से जुड़े मामलों में वह संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगी।
इस अवसर पर जामिया इस्लामिया मदीना-तुल-उलूम नगांव से मोहम्मद नासिर, हुसैन, सरफराज, अली उस्मान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।















