फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के नेतृत्व में लखनऊ बाई पास के ट्रांसपोर्टर्स और व्यापारियों ने एडिशनल एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं पर चर्चा की। एडिशनल एसपी ने समस्याएं सुनने के बाद बाई पास पुलिस चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए कि जो भी ट्रक या कमर्शियल वाहन दुकान में जाकर अपनी गाड़ियों का काम कराएगा, उस दुकानदार का नाम, गाड़ी नंबर और मोबाइल नंबर लिखकर ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ या चौकी इंचार्ज को देना होगा। इसके अलावा, काम कराने के बाद जब वाहन वापस लौटेंगे, तो उनके गाड़ी नंबर का मिलान किया जाएगा। यदि कोई वाहन कोल्ड स्टोरेज या धान मिल के आगे पाया गया, तो तुरंत गाड़ी को सीज कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसका जिम्मेदार वाहन मालिक होगा। इस अवसर पर व्यापारी फूल सिंह, जिला संगठन मंत्री राज कुमार मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, छोटू खरादी, बच्चा बॉडी मेकर, छोटू कमानी, राधे पेंटर, गुड्डू, तौफीक और आदि मौजूद रहे।















