• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, December 24, 2025
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

News-Desk by News-Desk
July 14, 2025
in फतेहपुर
0
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

– मंदिरों में उमड़ी भीड़, शिवभक्तों में दिखा गजब का जोश
– शहर के तांबेश्वर मंदिर में भक्तों ने लाइन में लगकर किया जलाभिषेक
– तांबेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते एवं मंदिर के बाहर लाइन में लगे भक्त।
फतेहपुर। सावन मास के पहले सोमवार पर दोआबा के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिवालयों में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया। श्रद्धालु लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते भी नजर आए।
सावन का पवित्र महीना भगवान भोले शंकर का माना जाता है इसलिए इस मास में भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। श्रावण मास को लेकर शहर स्थित प्राचीन और पौराणिक तांबेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान भोले के भक्त उन्हें जो वस्तुएं प्रिय हैं गंगाजल, बेलपत्र, दूध और शहद आदि से उनका अभिषेक कर रहे हैं। इसके अलावा जिले के अन्य शिवालयों में भी भोर पहर से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। जलाभिषेक करते हुए हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे। मंदिरों में श्रद्धालु वर्षों से आ रहे हैं। लोगों की ऐसी आस्था और विश्वास है कि यहां आने और पूजा अर्चना करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं सावन के पहले सोमवार के मौके पर गंगा घाट से गंगाजल लेकर कावड़िए पहुंचे भोले बाबा का जलाभिषेक किया।

थवईश्वर में रहा भक्तों का रेला
बहुआ क्षेत्र के थवईश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी। पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला एवं पुरुषों की अलग अलग लाइनें लगवाई गईं। जिससे बारी-बारी से भक्तों ने मंदिर पहुंच कर भोले शिवशंकर की आराधना की। वहीं मेला परिसर में लगे मेले में लोगों ने अपने जरुरत की सामानों की खरीदारी भी की। इस शिवालय में दूर-दूर से भक्त पहुंच कर पूजा अर्चना करते हैं और अपने घर परिवार की सुख समृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ से अर्जी लगाई। वहीं माझिल गांव स्थित महादेव मंदिर में भी भक्त पूजा के लिए लाइन में लगे रहे।

READ ALSO

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 

रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस

इन मंदिरों में भी उमड़ी आस्था
जाफरगंज क्षेत्र के अर्गलेश्वर, सिद्धेश्वर धाम लालपुर दरौटा, गहरूखेड़ा स्थित भरथरीश्वर शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। हथगाम के मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना निरंतर चलती दिखी।

भक्तों में दिख रहा गजब का उत्साह
सावन माह के पहले सोमवार को भक्तों में पूजा-अर्चना को लेकर गजब का उत्साह रहा। भोर से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों की ओर निकल पड़ी। शिवलिंग पर बेल पत्र आदि चढ़ाकर भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। शहर समेत ग्रामीणांचलों के शिवमंदिरों में भोर पहर से हवन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। पूरे दिन शिव मंदिर जयकारों व घंटा घड़ियालों की आवाज से गुंजायमान रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे।

Tags: #BholeNathBlessings#DevotionInTheAir#FirstSomwar#SawanSpecial#ShivBhakti#ShivTempleVibes

Related Posts

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 
फतेहपुर

पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ 

December 10, 2025
रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस
फतेहपुर

रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस

December 10, 2025
डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा
फतेहपुर

डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा

December 10, 2025
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
फतेहपुर

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के भब्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

December 10, 2025
मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 
फतेहपुर

मानवाधिकार दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार प्रदर्शनी व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 

December 10, 2025
विधायक ऊषा मौर्य ने बहेरा सादात में चलाया एसआईआर जागरूकता अभियान
फतेहपुर

विधायक ऊषा मौर्य ने बहेरा सादात में चलाया एसआईआर जागरूकता अभियान

December 9, 2025
Next Post
प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस न लिया तो होगा प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस न लिया तो होगा प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

164724
Total Visitors
818
Visitors Today

Recent Posts

  • पूर्व विधायक ने निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का किया प्रारम्भ  December 10, 2025
  • रिक्शे की बैटरी चोरी संदेह पर पूंछतांछ में जुटी पुलिस December 10, 2025
  • डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा December 10, 2025
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)