फतेहपुर। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें इन लोगों ने कहा की उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा विगत कुछ माह से व्यापारियों के विरुद्ध दमनकारी नीति अपनाते हुए उनके बैंक खातों को सीज किया जा रहा है तथा खातों से धन निकासी भी की जा रही है। जीएसटी में ईमेल द्वारा नोटिस दी जाती है जिससे व्यापारी उनको देख नहीं पाते हैं और व्यापारियों के खाते सीज किये जा रहे हैं। वही खातों से रकम निकाली जा रही है। ईमेल देख ना पाने के कारण व्यापारी ग्रेड वन के यहां अपील भी नहीं कर पाते हैं इसके साथी घोषणा के बावजूद टिब्यूनल ना होने के कारण दूसरी अपील भी नहीं कर पा रहे हैं। इन लोगों ने कहा की 10 जुलाई के एक आदेश में झांसी के राज्य कर विभाग द्वारा 5000 की वसूली में स्कूटी को जप्त किया गया वहीं एक दूसरे मामले में 10000 के वसूली में पुराना सोफा सेट जप्त किया गया जो पूर्णतया अनुचित एवं व्यापारिक सम्मान के विरुद्ध है।इसके साथी इन लोगों ने विद्युत समस्या को भी उठाया जिसमें स्मार्ट मीटर इस समय जो लगाए जा रहे हैं उसको न लगाने की अपील की गई। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में आनंद कुमार, कुंवारे सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, विमल कुमार अग्रहरी, सुदीप अग्रवाल, रामबाबू जायसवाल, समीर गुप्ता, बिंदा प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















