जहानाबाद, फतेहपुर। कस्बा जहानाबाद के बाईपास रोड स्थित गुप्ता ट्रैक्टर में सनरुफ हार्वेस्टर व ट्रैक्टर द्वारा युवराज सिंह की अगुवाई में जॉन डियर कंपनी के सर्विस इंजीनियर अंकित तोमर हेड मैकेनिक रोहित शुक्ला. अमन कुमार अभिषेक सिंह, सुधीर सिंह व अभिषेक त्रिपाठी आदि ने मौजूद किसानों को ट्रैक्टर की खूबियां बताते हुए कम ईंधन में अधिक से अधिक उपयोगी बनाने हेतु ट्रैक्टर का रखरखाव आदि विभिन्न विषयों में चर्चा कर हार्वेस्टर के साथ-साथ कृषि यंत्रों के रखरखाव के गुर बताएं तथा समय-समय पर कृषि यंत्रों व ट्रैक्टर की नियमित जांच प्रशिक्षित मैकेनिक से कराने की बात कही। वहीं तमाम किसानों द्वारा जॉन डीरे ट्रैक्टर खरीद के लिए कोटेशन पंजीकरण कराया तथा दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों की वर्कशॉप में जांचहुई इस मौके पर एसपी गुप्ता, कुंडनी दरबार महंत हनुमानमुनी, सुरेश सविता, अभिषेक पांडे, अनिल यादव, दिलीप यादव, सैफी खान, किशन दुबे, अंकिता, श्याम कुमार, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।















